Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya News: गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के दो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, खतरनाक अंदाज में तस्करी को देने वाले थे अंजाम

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 02:58 PM (IST)

    Bihar News गया एयरपोर्ट पर बुधवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 12 किलो सोना बरामद होने की सूचना है। दोनों गिरफ्तार नागरिक म्या ...और पढ़ें

    गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के दो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार (जागरण)
    गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के दो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार (जागरण)

    HighLights

    1. गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
    2. दोनों के पास से 12 किलो सोना बरामद होने की सूचना है।

    जागरण टीम, पटना। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की विशेष टीम ने गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 12 किलो सोना बरामद होने की सूचना है। जिसका बाजार मूल्य आठ करोड़ रुपये से अधिक बताया जाता है।

    दोनों गिरफ्तार नागरिक म्यांमार के हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों म्यांमार सरकार की पुलिस में लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी हैं।

    फिलहाल सभी अधिकारियों से पूछताछ जारी

    फिलहाल इनसे सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। ये दोनों बुधवार को दो अलग-अलग विमानों से एयरपोर्ट पर उतरे थे। इन दोनों को रिसीव करने गए अलग-अलग दो स्थानीय तस्करों को भी डीआरआइ ने गिरफ्तार कर लिया।

    जांच के दौरान पता चला कि म्यांमार निवासी को रिसीव करने आए दोनों लोग गया एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। इनमें एक एयरलाइंस कंपनी का ग्राउंड स्टाफ है।

    दो स्थानीय सरगना भी गिरफ्तार

    इनकी निशानदेही पर दो स्थानीय सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कस्टम जांच को लेकर एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारी की कार्यशैली भी शक के दायरे में है। डीआरआइ की टीम ने गिरफ्तार तस्करों के दो स्थानीय सरगना के गया स्थित आवासों पर भी छापेमारी की।

    एक का आवास गया पुलिस लाइन के पास है। जबकि, दूसरे का आवास पास के ही एक मोहल्ले में है। दोनों के आवास से 10 लाख रुपये के अलावा लगभग डेढ़ लाख अमेरिकी डालर बरामद किए गए हैं।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार म्यांमार के दोनों अधिकारी तस्करी का सोना लाकर इन्हें ही देने वाले थे। यहां से लोग इस सोना को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आपूर्ति करते।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: भगत सिंह से प्रेरित था संसद में घुसपैठ का आरोपी ललित झा, बेहद चालाकी से दोस्तों का फोन लेकर भाग निकला था

    Bihar News : साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos

    खबरें और भी