विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गयाजी के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम-टेबल

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:45 AM (IST)

रेलवे ने पितृपक्ष मेले के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

गयाजी के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें (AI Generated Image)

गयाजी के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें (AI Generated Image)

जागरण संवाददाता, गयाजी। पितृपक्ष मेला के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रानी कमलापति-गया और जबलपुर-गया के बीच चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को गया पहुंचने में सुविधा होगी।

दोनों ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी।

01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, दो अक्टूबर और सात अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:10 बजे डीडीयू पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।

01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितंबर, पांच अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6:55 बजे डीडीयू पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गया और रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम स्टेशनों पर ठहरेगी।

01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल

इसी तरह, गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितंबर, चार अक्टूबर और नौ अक्टूबर 2026 को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:10 बजे डीडीयू और दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।

01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल 28 सितंबर, तीन अक्टूबर और आठ अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 6:55 बजे डीडीयू रुकने के बाद अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड स्टेशनों पर ठहरेगी।

दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 12 और साधारण श्रेणी के चार कोच लगाए जाएंगे।

इस तरह प्रत्येक ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। रेलवे के इस निर्णय से पितृपक्ष के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है।