विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में दो पुलिस अवर निरीक्षक समेत 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, छुट्टी से लौटकर समय पर नहीं किया योगदान

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:37 PM (IST)

गया में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने छुट्टी के बाद समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटने के आरोप में ...और पढ़ें

समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कार्रवाई

समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कार्रवाई

HighLights

  1. गया में 14 पुलिसकर्मी कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित।

  2. दो पुलिस अवर निरीक्षक और 12 सिपाही शामिल हैं।

  3. छुट्टी के बाद समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे।

जागरण संवाददाता, गयाजी। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बुधवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान छुट्टी से निर्धारित समय पर वापस लौटकर ड्यूटी पर योगदान नहीं देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने दो पुलिस अवर निरीक्षक और 12 सिपाही समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कार्रवाई

जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अवकाश समाप्त होने के बाद निर्धारित समय पर ड्यूटी पर योगदान नहीं दिया।

इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के प्रति अनुशासित एवं सजग रहने का निर्देश दिया।

छुट्टी से लौटते ही देना होगा योगदान

एसएसपी ने स्पष्ट हिदायत दी कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी करें। अवकाश समाप्त होने के बाद बिना देरी किए संबंधित स्थान पर योगदान देना होगा। ऐसा नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस केंद्र के कर्मियों से भी मांगा स्पष्टीकरण

एसएसपी ने पुलिस केंद्र के पदाधिकारियों और कर्मियों की भी क्लास लगाई। उन्होंने सवाल किया कि जिन पुलिसकर्मियों ने समय पर योगदान नहीं किया, उनकी सूचना वरीय अधिकारियों को समय पर क्यों नहीं दी गई। इस मामले में संबंधित पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

लापरवाही पर आगे भी होगी कार्रवाई

एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति गंभीर रहने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय पर योगदान नहीं करने या इसकी सूचना समय पर नहीं देने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।