गया से झारखंड तक दौड़ेगी नई ट्रेन, तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी; परैया बनेगा जंक्शन
Gaya-Jharkhand Rail Projects Approved केंद्र सरकार ने गया और औरंगाबाद क्षेत्र के लिए तीन नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे बिहार और झारखंड के ब ...और पढ़ें

गया-डाल्टेनगंज और गया-चतरा रेल लाइन को मंजूरी
जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने गया और औरंगाबाद इलाके के लिए तीन नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से लंबित इन परियोजनाओं को अब हरी झंडी मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।
इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गया, औरंगाबाद और झारखंड के कई इलाकों के बीच सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोग सड़क मार्ग पर अधिक निर्भर थे।
गया-डाल्टेनगंज और गया-चतरा रेल लाइन को मंजूरी
औरंगाबाद सांसद Abhay Kushwaha ने बताया कि केंद्र सरकार ने गया-डाल्टेनगंज भाया रफीगंज, गया-बोधगया-चतरा और गया-नटेश्वर भाया नालंदा रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।
उन्होंने बताया कि गया-डाल्टेनगंज भाया रफीगंज रेल लाइन की लंबाई 136.88 किलोमीटर होगी। इसके लिए 44.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं गया-बोधगया-चतरा रेल परियोजना के लिए 551.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
लालू यादव ने किया था शिलान्यास
गया-डाल्टेनगंज भाया रफीगंज रेल परियोजना का शिलान्यास पूर्व रेल मंत्री Lalu Prasad Yadav ने किया था। हालांकि कई वर्षों तक यह परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।
अब दोबारा मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
परैया से चतरा तक बिछेगी नई रेल लाइन
गया जिले के परैया रेलवे स्टेशन से झारखंड के चतरा तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय ने इसे विशेष रेल परियोजना घोषित करते हुए राजपत्र प्रकाशित कर दिया है।
इस परियोजना के तहत परैया से चतरा तक 75.1 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही कष्ठा की ओर 4.95 किलोमीटर लंबा वाई कनेक्शन भी बनाया जाएगा।
परैया स्टेशन बनेगा नया जंक्शन
नई रेल लाइन बनने के बाद परैया रेलवे स्टेशन की अहमियत काफी बढ़ जाएगी। परियोजना पूरी होने पर परैया स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने की संभावना है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे गया और झारखंड के बीच रेल यातायात आसान होगा और यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में कम समय लगेगा।
जल्द शुरू होगा सर्वे और डीपीआर
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Saraswati Chandra ने बताया कि नई रेल लाइन निर्माण को लेकर अब सर्वे का काम शुरू होगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद यह तय होगा कि किन-किन जगहों पर नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे और रेल लाइन का अंतिम रूट क्या होगा।
गरीब-मजदूरों को मिलेगा बड़ा फायदा
सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं से गरीबों, मजदूरों, छात्रों और महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों को सड़क मार्ग के भरोसे सफर करना पड़ता था।
खबरें और भी
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि तीनों परियोजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें- Rajdhani Express News: पहाड़पुर स्टेशन के पास भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, रुका परिचालन
यह भी पढ़ें- Train Ticket Rules: तत्काल या जनरल? किस टिकट में जल्दी मिलता है Confirm Seat, रेलवे का पूरा गणित समझिए