विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो खुद मांगता था, उसने भिक्षु की झोली में डाल दिया अपना निवाला; इमोशनल कर देगा गयाजी का यह VIDEO

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:22 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 06:19 PM (IST)

Gayaji viral video: गयाजी के महाबोधि मंदिर के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक याचक ने बौद्ध भिक्षु को अपना भोजन और सिक्के अर्पित किए।

HighLights

  1. गया में याचक ने बौद्ध भिक्षु को भोजन दिया।

  2. भिक्षु ने बदले में आशीर्वाद और उपहार प्रदान किए।

  3. मानवता का यह वीडियो 3.6 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

डिजिटल डेस्क, गया। बिहार के गयाजी स्थित ऐतिहासिक महाबोधि मंदिर के समीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 3.6 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।

बोधि फाउंडेशन से संबद्ध राकेश द्वारा शेयर किए गए लगभग एक मिनट के इस वीडियो में मानवता और निस्वार्थ भाव की अनोखी मिसाल देखने को मिलती है।

इस वीडियो में भिक्षापात्र लिए जा रहे बौद्ध भिक्षुओं को देखकर फुटपाथ पर बैठा एक याचक अपनी जेब से कुछ सिक्के और अपने खाने की सामग्री निकालकर भिक्षु के पात्र में अर्पित कर देता है।

इसके तुरंत बाद वह व्यक्ति अत्यंत श्रद्धा से अपनी टोपी हटाकर भिक्षु के चरण स्पर्श करता है। भिक्षु भी बदले में उसे स्नेहपूर्वक पानी की बोतल, बिस्कुट और कुछ नकद राशि भेंट कर सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं।

निस्वार्थ समर्पण और करुणा के इस जीवंत आदान-प्रदान ने न केवल वहां मौजूद अन्य भिक्षुओं और राहगीरों को भावुक कर दिया, बल्कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के दिलों को भी गहराई से छू लिया है।

लोग इस वीडियो पर भावपूर्ण प्रतिक्रियाएं देकर इसे मानवता का सबसे सुंदर रूप बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गयाजी के शंकराचार्य मठ में रोशनी और आवाज से दिखेगी सांस्कृतिक विरासत, 8.85 करोड़ की योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।