विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाजपा की सरकार बनते ही गया में बनेगा भव्य विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का वादा

By neeraj kumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 14 Oct 2023 05:49 PM (IST)

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गया की जनता से वादा किया है कि बिहार में ...और पढ़ें

भाजपा की सरकार बनते ही विष्णुपद मंदिर परिसर को कॉरिडोर के रूप में करेंगे विकसित: नेता प्रतिपक्ष।
भाजपा की सरकार बनते ही विष्णुपद मंदिर परिसर को कॉरिडोर के रूप में करेंगे विकसित: नेता प्रतिपक्ष।

HighLights

  1. भाजपा की सरकार बनते ही विष्णुपद मंदिर परिसर को कॉरिडोर के रूप में करेंगे विकसित: नेता प्रतिपक्ष।
  2. कहा- पितृपक्ष मेला के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।

जागरण संवाददाता, गया। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को  कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या,मथुरा,मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर कॉरिडोर की तरह विष्णुपद मंदिर का भी कॉरिडोर बनेगा।

उन्होंने कहा कि गयाजी को विकसित कर मंदिर परिसर को कॉरिडोर के रूप में विकसित होना चाहिए था, लेकिन अफसोस है कि आज तक नीतीश कुमार इस पर कोई चर्चा नहीं करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि देश-विदेश से यहां 12 माह पर्यटक आते हैं। पितृपक्ष मेला के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।

नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने कहा कि आज मैं स्वयं तर्पण के लिए गयाजी आया था। सीताकुंड में पानी में काफी बदबू था। हम गयाजी की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि बिहार में भाजपा की सरकार की सरकार बनते ही गयाजी को कॉरिडोर और पर्यटन स्थल के लिए विकसित किया जाएगा।

छुट्टी रद्द करना हिंदू विरोधी मानसिकता

महागठबंधन पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि हिंदुओं का महान पर्व दुर्गा पूजा में शिक्षकों का छुट्टी रद्द करना हिंदू विरोधी मानसिकता प्रमाणित होता है।

देश के विशेष समुदाय के द्वारा अपने दूसरे राष्ट्र के विदेश नीति के विरुद्ध किसी के समर्थन करना देश विरोधी ताकतों के साथ साठगांठ कर देश के विदेश नीति को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं, वैसे लोग सजग हो जाय।

सरकार द्वारा प्रायोजित है दारू और बालू का खेल

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में दारू और बालू का खेल सरकार के द्वारा प्रायोजित हैं। सुबह आने जाने-वाले राहगीर सजग ना रहे, तो बालू तस्कर गाड़ी भागने के क्रम में रौंदते हुए भाग जाते हैं, जिससे कितने लोगों को दुर्घटना में जान गंवाई है।

भाजपा के ये नता रहे मौजूद

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा शनिवार को जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार तन्नी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में गयाजी की महत्व पर प्रकाश डालते हुए ये बातें कहीं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू, धनराज शर्मा,जैनेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,अनुज कुमार,गोपाल प्रसाद यादव,वंदना कुमारी के साथ साथ संजू लाल ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किए।

यह भी पढ़ें: Bihar News : शिक्षा विभाग में KK Pathak का एक और इफेक्ट, हजारों शिकायतों पर बिहार सरकार ने लिया एक्शन

'हैलो... जल्दी आओ, पापा को दिल का दौरा पड़ा है'; फोन कर प्रेमी को बुलाया और फिर काट दिया नाजुक अंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।