विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में मिला झारखंड जैप जवान का शव, जीजा के साथ जा रहा था दिल्ली

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:22 AM (IST)

गया-कोडरमा रेलखंड पर चरकापत्थर के पास झारखंड जैप के जवान मिथिलेश शर्मा का शव झाड़ी में मिला। वह अपने जीजा ...और पढ़ें

झाड़ी में मिला झारखंड जैप जवान का शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

झाड़ी में मिला झारखंड जैप जवान का शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. गया-कोडरमा रेलखंड पर मिला झारखंड जैप जवान का शव।

  2. मिथिलेश शर्मा अपने जीजा के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।

  3. प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने के कारण मौत की आशंका।

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर और गुरपा स्टेशन के बीच चरकापत्थर के समीप मंगलवार की सुबह अप रेल ट्रैक के नीचे किलोमीटर 432/02 किलोमीटर के झाड़ी से झारखंड जैप के जवान का शव बरामद किया गया। शव ट्रैक से सटा हुआ झाड़ी में पड़ा था।

ग्रामीणों की सूचना पर फतेहपुर थाना और रेल पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की। मृतक की पहचान मिथिलेश शर्मा 26 वर्ष पिता स्व. महादेव शर्मा ग्राम तिलैया बस्ती थाना तिलैया जिला कोडरमा झारखंड के रूप में हुई है। वह हजारीबाग जिले के पदमा में पदस्थापित था।

कोडरमा से आनंद विहार तक यात्रा कर रहा था

स्वजनों ने बताया कि मिथिलेश अपने जीजा पिंटू ठाकुर के साथ ट्रेन संख्या 12825 अप रांची आनंद विहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 03 कोच में कोडरमा से आनंद विहार तक यात्रा कर रहा था। 

वंशीनाला के पास ट्रेन गुजरने के दौरान जीजा ने मिथिलेश को साथ नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। बाद में ग्रामीणों ने झाड़ी में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी।

ट्रेन से गिरने पर जवान की मौत 

प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने पर जवान की मौत की आशंका जताई जा रही है। उसके सिर के पीछे गहरी चोट के निशान मिले हैं। ट्रैक पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं। शव के पास झारखंड पुलिस से संबंधित कागजात मिलने के बाद उसकी पहचान हुई। घटना की सूचना पर स्वजन कोडरमा से फतेहपुर थाना पहुंचकर शव का पहचान किया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि शव रेल पुलिस ने फतेहपुर थाना पुलिस को सौंप दिया है। फतेहपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।