Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitan Ram Manjhi: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जीतन राम मांझी? 6 मामले में हैं आरोपी, इन गाड़ियों का रखते हैं शौक

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 12:24 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया सीट से गुरुवार को नामांकन भर दिया। उनकी पार्टी से वह खुद किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं उनक ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी के पास है अच्छी खासी संपत्ति (जागरण)
    जीतन राम मांझी के पास है अच्छी खासी संपत्ति (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी पर 6 मामले पर भी दर्ज हैं।
    2. जीतन राम मांझी की पत्नी के पास 4 लाख रुपये से अधिक के गहने।

    जागरण संवाददाता,गया। Bihar Political News: पूर्व मुख्यमंत्री, हम पार्टी के संरक्षक सह गया अजा लोकसभा सीट से जीतनराम मांझी ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने दिए शपथ पत्र में जीतनराम मांझी के पास 49 हजार रुपए नगदी और 13 लाख 50 हजार का पुश्तैनी घर समेत कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति है।

    पत्नी के पास भी अच्छी खासी संपत्ति (Jitan Ram Manjhi Wife)

    जीतन राम मांझी की पत्नी शांति देवी के पास कुल संपत्ति साढ़े पांच लाख रुपये में साढ़े चार लाख रुपये के ज्वेलरी शामिल है।

    जीतन राम मांझी पर 6 मामले दर्ज

    जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर गया जिले के विभिन्न थाने में छह कांडों में आरोपित हैं। इसमें कोतवाली थाना में तीन, बुनियादगंज, बेलागंज, इ्रमामगंज में एक-एक मामला दर्ज है। जो फिलहाल गया कोर्ट में चल रहा है।

    इन गाड़ियों के शौकीन हैं जीतन राम मांझी 

    मांझी के संपत्ति के दिए गए हलफनामें में एंबेसडर कार 50,000 रुपये, स्कार्पियो 4,00,000 रुपये है। वे गाय के शौकीन हैं, पुश्तैनी घर पर दो गाय हैं। एक डीडीबीएल गन भी उनके पास है। दो एसी भी है। पत्नी के पास कैश 45,000 रुपये, ज्वैलरी 4,54,500 रुपये, बैंक में डिपाजिट 38,810.78 रुपये है।

    यह भी पढ़ें

    Mukhtar Ansari Death: 'कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने...', पूर्व बाहुबली की मौत पर गुस्से में तेजस्वी; कर दी बड़ी मांग

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, यह दिग्गज JDU नेता आरजेडी में होगा शामिल

    खबरें और भी