Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: 'शराब के नाम पर जबरन घर में घुस जाती है पुलिस, नहीं छुपेगा पाप, 2024 और 25 में लेंगे अपमान का बदला'; मांझी के बेटे ने नीतीश पर बोला हमला

    By kaushlendra kumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:08 AM (IST)

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपमान का बदला समय पर जरूर लेंगे ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व पूर्व मंत्री संतोष सुमन
    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व पूर्व मंत्री संतोष सुमन

    HighLights

    1. संतोष सुमन ने कहा, हम आंबेडकर और दशरथ मांझी के वंशज
    2. संतोष सुमन ने शेरघाटी को जिला बनाने का आश्वासन दिया

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी। गरीबों दलितों वंचितों के अपमान का बदला समय पर लेना है। आपने जो अपमान किया है उस अपमान का बदला जनता लेगी। आप डरा रहे हैं। यह सामंती मानसिकता का द्योतक हैं। उक्त बातें रविवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन ने रंगलाल इंटर स्कूल खेल परिसर में गरीब संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कहा।

    पूर्व मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपमान का बदला समय पर जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शराब के नाम पर अन्याय हो रहा है। रात में सोए अवस्था में पुलिस आती है और दारू छिपाए होने या बेचे जाने के नाम पर घर में जबरन प्रवेश कर जाती है।

    नहीं छुपेगा पाप

    उन्होंने कहा कि चाहे मेहमान हो या घर के लोग पकड़ कर थाने लाती है। शराब माफियाओं को संरक्षण देती है। यह पाप छुपेगा नहीं। वर्ष 2024 के लोकसभा और 25 के विधान सभा में जनता इसका बदला लेगी। सबको एक होकर लड़ना है। हम आंबेडकर और दशरथ मांझी के वंशज हैं। इसलिए संविधान के साथ लड़ेगे।

    संतोष ने कहा कि सभी वर्गों का समावेश ही हम पार्टी है। पूव मंत्री ने विधानसभा के तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड विजय पर बधाई दी। शेरघाटी को जिला बनाने का आश्वासन दिया।

    नेता को किया गया है बदनाम

    बाराचट्टी विधायक का ज्योति मांझी में मगही भाषा में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता को बदनाम किया गया है उसके लिए आप माता बहन यहां से कसम खा कर जाएं कि 2025 में उखाड़ फेंकना है। उन्होंने उपस्थित भीड़ से अपना और गैर की पहचान करने की सीख दी।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए कलाकार जोड़ी भंवरा भदोही और लक्ष्मी रागिनी ने गीत के माध्यम से लोगों को जगाया। पार्टी नेता प्रोफेसर राधेश्याम प्रसाद, नीतीश कुमार दांगी आदि ने कहा कि यह गरीबों की पार्टी है। इसके कार्यकर्ता दिल से काम करते है। मंच खुद सजाते हैं। भीड़ खुद बनते हैं। इसकी लड़ाई छेड़ी है।

    मांग पूरी नहीं होने तक चलेगी लड़ाई

    उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती। हम पार्टी इसकी लड़ाई लड़ रही है।

    कार्यक्रम में ओम प्रकाश उर्फ लाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, मनोज मांझी प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, प्रदेश प्रवक्ता शंकर मांझी, प्रोफेसर कौशलेंद्र सिंह रूबी देवी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नेता का स्वागत किया गया।

    यह भी पढ़ें- Assembly Election Result: चुनाव परिणाम पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, चिराग पासवान बोले- एक अकेला सब पर भारी

    यह भी पढ़ें- Assembly Election Result: 'PM मोदी... नाम ही काफी है', 3 राज्यों में मिली जीत से गदगद बिहार भाजपा के नेता