Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा; ‘डायन’ बता बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

    Updated: Tue, 12 May 2026 11:01 AM (IST)

    गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में अंधविश्वास के चलते 55 वर्षीय कारी देवी की डायन बताकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पांच साल पहले भी उन ...और पढ़ें

    गया में मह‍िला की पीट-पीटकर हत्‍या।

    गया में मह‍िला की पीट-पीटकर हत्‍या।

    HighLights

    1. कारी देवी को डायन बताकर पीट-पीटकर मार डाला।

    2. पांच साल पहले भी जान लेने की कोशिश हुई थी।

    3. ग्रामीण तमाशबीन बने रहे, किसी ने नहीं बचाया।

    संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरी लोधवे पंचायत के नावनगर गांव में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

    गांव के कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगाते हुए 65 वर्षीय फुलुरवा उर्फ बुलकी देवी की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी।

    मृतका गांव निवासी बच्चु मांझी की पत्नी थी। वहीं बीच बचाव करने पहुंची 55 वर्षीय मनोरमा देवी पति स्व. प्रेम मांझी को भी ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया।

    सोमवार रात घर से निकाल कर पीटा

    गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सोमवार की रात गांव के दर्जन भर लोग फुलुरवा देवी के घर पहुंचे और उसे जबरन बाहर निकाल लिया।

    इसके बाद लाठी-डंडे तथा हाथ पैर से उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपितों का गुस्सा इतना अधिक था कि उन्होंने महिला को कई बार पीसीसी सड़क पर पटक दिया।

    तमाशबीन बने रहे लोग 

    गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौजूद थे। लेकिन कोई महिला को बचाने आगे नहीं आया। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा।

    इसी दौरान महिला को बचाने पहुंची मनोरमा देवी को भी ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। बताया जाता है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

    जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया।

    ग्रामीणों के अनुसार यह पहली घटना नहीं थी। करीब पांच वर्ष पूर्व भी फुलुरवा देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई थी।

    पहले जिंदा जलाने का भी हुआ था प्रयास

    उस समय कुछ लोगों ने उसे बोरे में बंद कर तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की तैयारी कर ली थी। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पंचायती कर मामला शांत कराया गया था।

    उस समय महिला की जान बच गई थी। लेकिन गांव में अंधविश्वास का जहर बना रहा। सोमवार रात हुई घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस गांव पहुंची। 

    शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि स्वजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।