Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत, शव की हुई पहचान; परिवार में मची चीख-पुकार

    Updated: Sat, 04 May 2024 04:25 PM (GMT+05:30)

    Gaya News गया कोडरमा घाटी रेल खंड के गझंडी स्टेशन पर एक लोको पायलट की मौत राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। मृतक लोको पायलट की पहचान पंकज कु ...और पढ़ें

    गया में ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत (जागरण)
    गया में ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत (जागरण)

    HighLights

    1. एक लोको पायलट की मौत राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई।
    2. लोको पायलट गोपाल कुमार के साथ रेल ट्रैक पार कर कार्यालय की ओर जा रहा था।

    संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। Gaya News: गया कोडरमा घाटी रेल खंड के गझंडी स्टेशन पर एक लोको पायलट की मौत राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। मृतक लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष पिता शिवधारी सिंह ग्राम जानकीनगर, थाना नया रामपुर, जिला मुंगेर के रूप में हुआ।

    लोको पायलट गोमो रेल मुख्यालय में कार्यरत था। घटना शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे की है। घटना की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर कोडरमा जवाहर लाल ने बताया कि गझंडी स्टेशन लिमिट के प्वाइंट नम्बर पी 72बी किलोमीटर 403/28(02)-403/28(01) के बीच सुबह में लोको पायलट पंकज कुमार सिंह गझंडी में गोमो से लाइट इंजन लाकर लोको वफर में लगा दिया।

    उसके बाद अपने सहायक लोको पायलट गोपाल कुमार के साथ रेल ट्रैक पार कर कार्यालय की ओर जा रहा था। तभी डाउन लाइन पर तेज गति से जा रही 120840 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आ गया। जिससे आन ड्यूटी लोको पायलट पंकज कुमार सिंह की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। शव को कब्जे में लेकर विभागीय अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना को लेकर रेलवे के परिचालन का कोई व्यवधान उतपन्न नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें

    July Shadi Muhurat 2024: जुलाई महीने में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त, पढ़ लीजिए किस-किस दिन कर सकेंगे विवाह

    Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज

    खबरें और भी