Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में खौफनाक वारदात : धरातल पर नहीं दिख रहा कानून का राज, पुलिस थाने के पास मिली युवक की लाश

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 03:17 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के गया जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। हालांकि इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि वारदात पुलि ...और पढ़ें

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घंटों के लिए सड़क को किया जाम
    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घंटों के लिए सड़क को किया जाम

    HighLights

    1. घटना बुनियादगंज थाने के पास बुढ़वा महादेव के पास की बताई गई है
    2. मृतक अलीपुर मोहल्ले का निवासी बताया गया है, पुलिस जांच कर रही है

    Bihar Crime News : जागरण संवाददाता, गया।  बुनियादगंज थाना के ठीक पीछे फल्गु नदी के किनारे 23 वर्षीय युवक का शनिवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। वारदात पुलिस थाने(Bihar Police) से कुछ ही दूरी पर हुआ। खबर के मुताबिक मृतक युवक पिछले 21 सितंबर शाम से लापता था। शव पर मिले चोट के निशान के आधार पर परिजन ने युवक की हत्‍या की आशंका जताई है।

    बताया जा रहा है कि मृतक युवक गया जिला के अलीपुर का रहने वाला था। युवक का नाम मोहम्मद अबुजर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।

    यह है पूरा मामला

    दरअसल, यह वारदात बुनियादगंज थाना के मानपुर फल्गु नदी के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नदी के किनारे शनिवार की सुबह एक युवक का शव देखा और आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बुनियादगंज थाने(Bihar Police) की पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले से संबंधित पूछताछ की।

    21 सितंबर की शाम से था लापता

    वहीं स्थानीय लोगों ने कुछ घंटो के लिए गया- खिजरसराय मार्ग को जाम कर दिया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि 21 सितंबर की शाम को मृतक युवक को किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर बुलाया था।

    उसके बाद से युवक घर नहीं लौटा और आज सुबह उसका शव फल्गु नदी के किनारे मिला।

    आंख फोड़ने बात से पुलिस ने किया इंकार

    बुनियादगंज थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि फल्गु नदी के किनारे शव मिला है। उसकी जांच कर रहे हैं। लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक के आंख फोड़ने बात से थानाध्यक्ष ने साफ इंकार किया।

    खबरें और भी

    मृतक की दोनों आंखें बंद है, पानी में झांड़ी रहने के कारण आंखों के आसपास कुछ खरोच के निशान मिले। इसकी भी जांच पड़ताल की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : Bihar News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर हर शनिवार सैकड़ों लोगों को रहता इस चीज का बेसब्री से इंतजार

    यह भी पढ़ें : Black Deer Hunting Case: काला हिरण शिकार मामले में थानाध्यक्ष को SP ने किया बर्खास्त, जांच में मिली ये चीजें

    यह भी पढ़ें : बिहार में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा; लोगों ने एनएच पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह