नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से टकराई बाइक, गया के पास रुकी ट्रेन; रेलवे ने शुरू की जांच
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से फतेहपुर (गया) में एक बाइक टकरा गई, जिससे ट्रेन को 17 मिनट तक रोकना पड़ा और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। आरपीएफ ने घ ...और पढ़ें

नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
HighLights
राजधानी एक्सप्रेस से बाइक टकराने के बाद ट्रेन रुकी।
गया के फतेहपुर में 17 मिनट तक प्रभावित रहा परिचालन।
आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की, प्राथमिकी दर्ज होगी।
संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से एक बाइक के टकराने की घटना के बाद ट्रेन को करीब 17 मिनट तक रोकना पड़ा। घटना के कारण रेल परिचालन कुछ देर प्रभावित रहा। हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
सुबह 6:17 बजे से 6:30 बजे तक खड़ी रही राजधानी
गया से धनबाद तक ट्रेन में तैनात आरपीएफ मार्गरक्षण दल के प्रभारी एएसआइ डीपी सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस घटनास्थल पर सुबह 6:17 बजे पहुंचने के बाद करीब 6:30 बजे तक खड़ी रही।
इसके बाद आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
घटना के संबंध में ट्रेन मैनेजर और कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त नोट तैयार किया गया है। आरपीएफ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरपीएफ ने शुरू की कार्रवाई, दर्ज होगी प्राथमिकी
आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों और बाइक के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
आरपीएफ की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाइक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।