Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोधगया में Nitish Kumar ने दलाई लामा को भेंट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा, महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर पटना हुए रवाना

    By vinay mishraEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 02:54 PM (IST)

    Bihar CM Nitish Kumar Gaya Visit बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को बोधगया पहुंचे थे। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ सं ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने दलाई लामा से भेंट की।
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने दलाई लामा से भेंट की।

    जागरण संवाददाता, गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दलाई लामा से मिलने बोधगया के प्राचीन तिब्बती मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दलाई लामा का कुशाल क्षेम पूछा और दोनों गर्मजोशी से हाथ मिलाए। दलाई लामा ने सीएम नीतीश कुमार के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वचन दिए।

    मिलने का सिलसिला लगभग 20 मिनट तक चला। इसके पहले गया एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम की अगवानी कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, जिलाधिकारी डा त्याग राजन एम एस, एसएसपी आशीष भारती सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

    पीतल के द्वार का उद्घाटन

    सीएम का काफिला एयरपोर्ट से सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्राचीन तिब्बती मंदिर पहुंचा। सीएम का वाहन तिब्बत मंदिर के अंदर प्रवेश किया। सीएम नीतीश कुमार को दलाई लामा द्वारा आशीर्वादित विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई। वहां से निकलने के बाद सीएम महाबोधि मंदिर गए।

    बीटीएमसी के समीप सचिव डा महाश्वेता महारथी, सदस्य डाअरविंद सिंह, किरण लामा सहित अन्य ने खादा भेंट कर किया। सीएम नीतीश कुमार लाल पेडेस्टल पर बने मंदिर के एक प्रवेश द्वार पर लगाए गए पीतल के द्वार का उद्घाटन किया।

    वहीं, मंदिर के स्वागत कक्ष के ऊपर लगाए जा रहे हैं सोलर पैनल की जानकारी ली और उसका शिलान्यास किया। बीटीएमसी सदस्य डा सिंह ने कहा कि महाबोधि मंदिर परिभ्रमण के दौरान सीएम मंदिर के गर्भगृह में गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना किया।

    खबरें और भी

    पूजा अर्चना भिक्षु प्रभारी भंते चालिंदा और केयरटेकर भंते दीनानंद आदि ने कराया। सीएम पवित्र बोधि वृक्ष को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। महाबोधि मंदिर परिभ्रमण कर वापस लौटते समय सीएम हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 

    तिब्बती महिला लगाई नीतीश साहब जिंदाबाद के नारे

    तिब्बत मंदिर से निकलकर सीएम नीतीश कुमार ज्यों ही बीटीएमसी के गेट पर उतरे, सूचना केंद्र के बाहर खड़ी एक वृद्ध तिब्बती महिला ने जोर से आवाज़ लगाई-- नीतिश साहब जिंदाबाद। यह सुन कर सीएम कुमार पीछे घूमकर उस महिला को देखें और मुस्कुराते हुए महाबोधि मंदिर की ओर चल गए।

    वहीं सुरक्षा कर्मियों ने उक्त महिला को शांत रहने को कहा तो महिला बोली कि मैं तो यहां से घरेलू उपयोग का सामान लेकर जा रही हूं। मैं केवल सीएम कुमार को देखने के लिए रुकी थी। क्यों कि पुलिस कर्मी आगे जाने से रोक दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ दायर मुकदमा समाप्त, इस मामले में दर्ज हुआ था केस

    13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर; यहां जानें किसे कौन सा मिला थाना