विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya News: गया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलेगी 2 नई सुविधा, रिपब्लिक डे पर हो गया एलान

Published: Mon, 27 Jan 2025 07:24 PM (IST)

गया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। रेडियोलाजी और पैथोलॉजी की सुविधा अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन
  2. गया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलेगी रेडियोलॉजी और पैथेलॉजी की सुविधा

जागरण संवाददाता, गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आयुक्त प्रेम सिंह मीणा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

लोगों को संबोधित करते कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में गया जिले के सदर अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रेडियोलॉजी तथा पैथोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 40 से अधिक प्रकार की पैथोलाजी की सुविधा दी जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में जिले में बहरेपन के लक्षणों वाले बच्चों की पहचान के लिए 3,41,234 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है।

इनमें से अस्थायी बहरेपन के लक्षणों वाले 652 बच्चों का इलाज सरकारी अस्पतालों में किया गया। स्थायी बहरेपन के लक्षणों वाले 87 बच्चों में से 58 का सर्जरी से सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।

9.52 लाख पौधे लगाए गए

  • जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत गया जिला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9.52 लाख पौधे मनरेगा से लगाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष भी 7.04 लाख पौधे विभागीय लक्ष्य अनुसार लगाए जा रहे है।
  • इस वर्ष जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत मनरेगा से 343 आहर, 351 पईन तथा 55 सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है।
  • इसके अलावा 88 खेत पोखरी एवं 1920 सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। सात निश्चय पार्ट-टू के तहत हर खेत को सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत मनरेगा से 52 चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है।

अब 24 घंटे होगी शहर की साफ-सफाई

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा साफ सुथरा हो गया अभियान का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में रविवार को किया गया।

अभियान का शुभारंभ मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर चिंता देवी सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप किया।

मेयर ने कहा कि साफ सुथरा हो गया अभियान का शुभारंभ किया गया है, इसके तहत अब 24 घंटे शहर की साफ सफाई की जाएगी। सड़कों पर झाड़ू लगेगा।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा कहीं गंदगी होने की सूचना दी जाती है तो आधे घंटे के अंदर उक्त स्थल पर कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।

इसके अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और घाटों की भी विशेष रूप से साफ सफाई की जाएगी। गयाजी एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, इसे देखते हुए हमलोगों ने निर्णय लिया है की व्यापक रूप से साफ सफाई की जाएगी।

जिस तरह से विगत दो वर्षों से गया सफाई के मामले में नंबर वन आ रहा है। हमारा प्रयास होगा कि आने वाले समय भी सफाई के मामले में नंबर वन हो।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गया को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श शहर बनाना है। वहीं मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर में विशेष साफ सफाई की जाएगी। व्यापक रूप से कूड़े का उठाव किया जाएगा।

आधुनिक उपकरणों और तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। नागरिकों से अपील करते है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। आपकी भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।

नागरिक जागरूकता और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता साथी नियुक्त किए जाएंगे। ये साथी स्वच्छता अभियान को मजबूत करेंगे और नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें-

बिहार में भी एचएमपीवी वायरस का खतरा? स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

बिहार में नया कारनामा, रिटायरमेंट के 20 महीने बाद तक डॉक्टर ने की ड्यूटी; विभाग से सैलरी भी मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।