विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published: Mon, 11 Mar 2024 08:27 PM (IST)

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना गया जिले की है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. युवक और युवती का प्रेमप्रसंग लगभग एक साल से चल रहा था
  2. लाचार होकर युवती के द्वारा प्राथमिकी कराई गई

संवाद सहयोगी, शेरघाटी। गया जिले में एक युवती को शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सोमवार को पीड़िता द्वारा थाने में प्राथमिकी कराई गई है। थाना अध्यक्ष शिवम धाकड़ ने बताया कि युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरघाटी के कुबड़ी गांव से आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपित से पूछताछ की गई है। युवक और युवती का प्रेमप्रसंग लगभग एक साल से चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो टाल मटोल करता रहा। अंत में इंकार कर गया और धमकी भी देने लगा। लाचार होकर युवती के द्वारा प्राथमिकी कराई गई।

यह भी पढ़ें-

लालू यादव के MLC के आवास से महंगी शराब जब्त, पुलिस को 2 कछुए भी मिले; FIR दर्ज

'Tejashwi Yadav तोड़ देंगे लालू का रिकॉर्ड...', चुनाव से पहले JDU नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात; अब मचेगा सियासी घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।