Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गयाजी में पितृपक्ष मेले का हुआ शुभारंभ,गोपालगंज के थावे मंदिर विकास के लिए CM ने दिए इतने करोड़ रुपये

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:38 AM (IST)

    Pitru Paksha 2023 मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी में गुरुवार की शाम को त्रिपाक्षिक पितृपक्ष मेला का वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हो गया। इस उद्घाटन समार ...और पढ़ें

    गयाजी में पितृपक्ष मेले का हुआ शुभारंभ। फोटो जागरण
    गयाजी में पितृपक्ष मेले का हुआ शुभारंभ। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गयाजी में गुरूवार से पितृपक्ष मेले का शुभारंभ हुआ।
    2. CM ने थावे मंदिर-माता सीता मंदिर विकास के लिए दिए इतने करोड़

     जागरण संवाददाता, गया Pitru Paksha 2023 : मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी में गुरुवार की शाम को त्रिपाक्षिक पितृपक्ष मेला का वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार (Bihar News) के राजस्व मंत्री आलोक मेहता (Revenue Minister Alok Mehta) एवं कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत (Agriculture Minister Kumar Sarvjeet) ने पितृपक्ष मेले (Pitru Paksha Fair) की शुरुआत की। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी लोगों को धर्म में आस्था रखने की आजादी है।

    पितृपक्ष (Pitru Paksha) में देश हीं नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले लोग अपने पूर्वजों के प्रति आस्था रखकर यहां आते हैं। अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए कर्मकांड करते हैं। काफी संख्या में एनआरआइ यहां आ रहे हैं।

    मेले की विशिष्टता और महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार (Bihar News) और जिला प्रशासन (Bihar Police) ने तैयारी की है। विष्णुपद के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सभी धर्मों के लोग मिलकर पितृपक्ष मेले को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें: आत्माओं के आह्वान व मोक्ष के पर्व की भूमि है गया, गौतम बुद्ध के अलावा इन चीजों के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध

    गया के आसपास देखने योग्य स्थल

    गया से मात्र 14 किमी की दूरी पर गौतम बुद्ध (Gautam buddha) की ज्ञान स्थली बोधगया है। जहां विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के अतिरिक्त तीन दर्जन से अधिक विभिन्न देशों के महाविहार हैं। यह बौद्ध धर्म Buddhism) का महातीर्थ और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां वर्ष भर देश-विदेश के बौद्ध धर्मावलंबियों व पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। धर्म गुरु दलाईलामा भी यहां हर एक-दो वर्ष के अंतराल पर प्रवास करते हैं।

    CM ने थावे मंदिर-माता सीता मंदिर विकास के लिए दिए इतने करोड़

    कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत  (Agriculture Minister Kumar Sarvjeet) ने कहा कि धर्म के विकास के लिए गोपालगंज के थावे मंदिर (Thawe Temple) के लिए 200 करोड़ एवं सीतामढ़ी में माता सीता मंदिर के विकास को 100 करोड़ रुपये राशि मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने तय की है। गयाजी (Gaya News) की धरती बहुत पवित्र और धार्मिक है। इस मौके पर तर्पण स्मारिका का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सांसद विजय कुमार, विधायक डा.प्रेम कुमार, ज्योति मांझी, मंजू अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष डा.शीतल प्रसाद यादव, मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े, आइजी क्षत्रनिल सिंह एवं डीएम डा.त्यागराजन एसएम मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pitru Paksh 2023: इस तिथि से शुरू हो रहा पितृ पक्ष मेला, जानिए हिंदू धर्म में पिंडदान का क्या है महत्व