प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी सहारा, पति की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹2,00,000
गुरुआ के जलपा गांव की चांदनी कुमारी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि मिली। उनके पति रवि शंकर रजक का बी ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी सहारा, पति की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹2,00,000
HighLights
चांदनी कुमारी को PMJJBY से दो लाख मिले।
पति रवि शंकर रजक के निधन पर बीमा लाभ।
योजना ग्रामीण परिवारों को देती है आर्थिक सुरक्षा।
संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। प्रखंड क्षेत्र के जलपा गांव की निवासी चांदनी कुमारी के लिए दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पीएम जेबीवाई संबल बनकर सामने आई। बिहार ग्रामीण बैंक के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत उन्हें दो लाख की बीमा राशि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार, चांदनी कुमारी के पति रवि शंकर रजक का एक अप्रैल 2025 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े हुए थे। जिसमें मात्र 436 वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख का जीवन बीमा आवरण मिलता है।
पति की मृत्यु के बाद नामांकित अधिकृत लाभार्थी होने के कारण चांदनी कुमारी को पूरी बीमा राशि प्रदान की गई। यह आर्थिक सहायता ऐसे समय में मिली जब स्वजनों को सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता थी।
भरौंधा शाखा के शाखा प्रबंधक शशांक कुमार चौधरी, बैंक मित्र आदित्य कुमार एवं भाजपा महामंत्री रवि रंजन उर्फ राजाबाबू ने संयुक्त रूप से लाभुक को यह राशि सौंपी। इस दौरान चांदनी कुमारी के चेहरे पर दुख के साथ राहत और आत्मनिर्भरता की झलक साफ नजर आई।
मौके पर शाखा प्रबंधक चौधरी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से अधिक से अधिक लोग जुड़ें। उन्होंने बताया कि कम प्रीमियम में यह योजना गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है और विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।