विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद सैनिकों का गया में होगा पिंडदान, फल्गू के तट से दिया जाएगा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

By neeraj kumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 23 Sep 2023 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:44 PM (IST)

जी-20 की बैठक में भारत की ओर से विश्व को दिया गया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश पितृपक्ष में गयाजी में ...और पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध में बलिदान सैनिकों का पिंडदान कर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देगा भारत। (सांकेतिक फोटो)
रूस-यूक्रेन युद्ध में बलिदान सैनिकों का पिंडदान कर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देगा भारत। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. रूस-यूक्रेन युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों का गयाजी में किया जाएगा सामूहिक पिंडदान।
  2. फल्गु नदी के तट से दिया जाएगा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश।

कमल नयन, गया: गत दिनों संपन्न जी-20 की बैठक में भारत की ओर से विश्व को दिया गया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश पितृपक्ष में गयाजी में साकार होता दिखेगा। आगामी सात व आठ अक्टूबर को यहां रूस-यूक्रेन युद्ध में बलिदान रहे सैनिकों समेत पूरे विश्व में अकाल मृत्यु प्राप्त लोगों का सामूहिक पिंडदान किया जाएगा। ताकि उनकी आत्मा को मुक्ति मिल सके।

स्थानीय समाजसेवी चंदन कुमार यह कर्मकांड गया में फल्गु नदी किनारे देवघाट पर कराएंगे। उन्होंने बताया कि दो दशक तक उनके पिता सुरेश नारायण सिंह अकाल मृत्यु के प्राप्त लोगों की आत्मा के शांति के लिए प्रतिवर्ष सामूहिक पिंडदान करते थे। उनके निधन के बाद दो साल से वह इस विधान को जारी रखे हैं। इस साल पितृपक्ष 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक है।

क्या है सामूहिक पिंडदान की मान्यता

गयाजी में सामूहिक पिंडदान का शुरू से शास्त्र सम्मत विधान रहा है। पुत्र अपने दिवंगत माता-पिता के साथ अपने सभी पितरों, अर्थात अपने पूर्वज, ननिहाल व ससुराल तक की सभी दिवंगत आत्मा के नाम से पिंडदान करते हैं।

मान्यता है कि पुत्र द्वारा किए गए तर्पण व पिंडदान का पुण्य उनके पुरखों को मिलता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसी तरह कोई ना कोई संस्था या व्यक्ति प्रतिवर्ष जाने-अनजाने लोगों के सामूहिक पिंडदान का कर्मकांड गयाजी के फल्गु तट पर करते हैं।

अखिल भारतीय विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य लालभूषण मिश्र ने कहा कि अपने पूर्वजों, अज्ञात लोगों एवं अकाल मृत्यु प्राप्त दिवंगत आत्माओं की मुक्ति गयाधाम में तर्पण, पिंडदान के साथ किए गए श्राद्ध से हो जाती है।

तीन वर्ष पहले भी बलिदानियों का हुआ था पिंडदान

तीन वर्ष पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेवजी महाराज, आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय गुरुग्राम से दर्जनों की संख्या में आए सनातनियों ने देश की सीमा पर बलिदान हुए जवानों का सामूहिक रूप से पिंडदान किया था।

फल्गु तट पर एक बड़े से बैनर पर कई बलिदानियों के चित्र के साथ उनके नाम अंकित थे। सभी के नाम लेकर पिंड का अर्पण किया गया था।

दो वर्ष पहले गया की संस्था निर्भया शक्ति ने सीताकुंड वेदी पर पुलवामा हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ के जवानों का सामूहिक पिंडदान कर उनके मोक्ष की कामना की थी।

यह भी पढ़ें: Buxar-Chausa Fourlane Bypass: 632 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फोरलेन बाईपास, इन शहरों तक पहुंच होगी आसान

Bihar Crime: राजधानी पटना में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, शव को ठेले पर लादकर ले गई पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।