यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gaya News: घर में घुसकर धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गया जिले के बांकेबाजार में रोशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक 60 वर्षीय विधवा महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतका बिपती देवी अपने घर ...और पढ़ें

HighLights
- चांदपुर गांव में विधवा की घर में हत्या |
- रोशनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा |
- पुलिस जांच में जुटी, चोरी नहीं हुई |
संवाद सूत्र, बांकेबाजार (गया)। जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार की रात को घर में प्रवेश कर 60 वर्षीय विधवा महिला की हत्या किया गया। घटना स्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था। मृतक की पहचान बिपती देवी 60 वर्ष पति स्व. चमारी सिंह के रूप में की गई है।
रोशनगंज पुलिस ने शव बरामद कर अंतपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। इससे पहले शव नहीं उठाने दिया जा रहा था। बाद में शेरघाटी के एएसपी शैलेंद्र सिंह घटना स्थल पर स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों का मांग स्वीकार करने के बाद शव उठाने दिया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को शनिवार को सौंप दिया गया।
रोशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि मृतक अपने घर में अकेले रहती थी। इनके दो पुत्र दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करते है। घर के बगल में ही मृतक के रिश्तेदार भी रहते है जिनके घर जाकर मृतक प्रतिदिन खाना खाया करती थी।
शनिवार को सुबह नाश्ता खाने नहीं गई तो रिश्तेदारों ने घर जाकर देखा गया तो दरवाजा बंद था। पुकार करने पर कोई आवाज भी नहीं हुई। इसके बाद लोग किसी तरह दरवाजा खोला और देखा कि वह मृत पड़ी है।सिर पर प्रहार किया गया था।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष ने बताया कि घर में कोई सामान की चोरी भी नहीं की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं मिला है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इसके दो तीन दिन पहले इसी थानांतर्गत मेघनाडीह में एक महिला की हत्या उसके पति द्वारा बंद घर में लोहे का धारदार वस्तु से मार कर हत्या कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Saran News: 4 दिन में दूसरा बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख के इनामी बदमाश को लगी गोली; कुल 5 गिरफ्तार