यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pankaj Tripathi... जिस स्कूल में पढ़े, उसे गोद लेकर बदल दी तस्वीर, पिता की याद में खोली लाइब्रेरी
Pankaj Tripathi Library Open Village School बॉलीवुड अभिनेता पकंज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के जिस स्कूल में पढ़े उन्होंने उस स्कूल को गोद लि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में बेलसंड स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जब मध्य विद्यालय था, तब यहां बालक पंकज त्रिपाठी ने पढ़ाई की थी। बाद में वे बॉलीवुड अभिनेता बने तो साल 2022 में अपने गांव के इस विद्यालय को गोद ले लिया। कई विकास कार्य कराए।
गत माह उनके पिता का निधन हो गया तो अध्ययन के प्रति पिता की अभिरुचि के अनुरूप उनकी स्मृति में विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना करा दी। बीते दो सितंबर को पुस्तकालय के उद्घाटन के अवसर पर पंकज ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की आवश्यकता की तमाम पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

अपने पिता के साथ अभिनेता पंकज त्रिपाठी। (फाइल फोटो)
इससे पहले पंकज ने विद्यालय भवन का रंग-रोगन कराने से लेकर सोलर पैनल, पंखा और बिजली के अन्य उपकरण की व्यवस्था करा चुके हैं। बच्चों के बैठने व पढ़ाई के लिए बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए हैं।
.jpg)
इसी बीच गत 21 अगस्त को उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया। पिता के श्राद्धकर्म के बाद उन्होंने दिवंगत पिता की स्मृति में दो सितंबर को विद्यालय में पुस्तकालय खोल लगभग 500 पुस्तकें उपलब्ध कराईं।
लाइब्रेरी में हैं कई प्रकाशन की किताबें
प्रधानाध्यापक सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि पुस्तकालय में प्रभात प्रकाशन, नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकमल प्रकाशन और एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। पंकज ने पुस्तकालय में कई और ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
.jpg)
पुस्तकालय का शुभारंभ करते अभिनेता पंकज त्रिपाठी।
प्रधानाध्यापक सत्यदेव ने बताया कि हालांकि, शिक्षक की कमी के चलते फिलहाल पुस्तकालय बंद है। शिक्षक दयानंद महतो को पुस्तकालय प्रभारी बनाया गया है। उनके पैर में चोट लगने से वे पहली मंजिल पर स्थित पुस्तकालय में जाने में असमर्थ हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या इसी साल होंगे लोकसभा चुनाव? तेजस्वी यादव ने राजद विधायकों संग बैठक में दिया ये इशारा
'गोपालगंज का गौरव' अभियान से और लोग जुड़ें : डीएम
जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिस गांव व शहर में हमारा जन्म हुआ है, उसके विकास व उत्थान में कुछ योगदान जरूर दें। इसी सोच के साथ लोगों को गोपालगंज जिले के विकास व उत्थान का भागीदार बनाने को 'गोपालगंज का गौरव' ऐप का शुभारंभ 20 दिसंबर, 2021 को किया गया था।
इस अभियान से जुड़े बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलसंड को गोद लिया और नित नई सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अपील है कि इस अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।