यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News: गोपालगंज में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा व चौकीदार घायल; पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की शाम तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने गई कटेया पुलिस पर आरोपित के स्वजनों ने हमला कर दिय ...और पढ़ें

HighLights
- गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के कोइसा खुर्द का मामला।
- पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर छापेमारी में जुटी पुलिस।
संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज)। बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की शाम तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने गई कटेया पुलिस पर आरोपित के स्वजनों ने हमला कर दिया। पुलिस पर हमले के बाद मौका पाकर गिरफ्तार आरोपित फरार हो गया।
इस घटना में पुलिस अवर निरीक्षक सहित दो लोग घायल हो गए है। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक के बयान पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, कटेया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन अलग-अलग मामलों का प्राथमिकी आरोपित थाना क्षेत्र के कोइसा खुर्द निवासी नमूना खटीक अपने घर आया हुआ है।
शुक्रवार को कटेया थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रियाज हुसैन ने पुलिस बल के साथ कोइसा खुर्द पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच आरोपित के स्वजन ने लाठी डंडा लेकर पुलिस पर हमला कर दिया।
इससे पुलिस अवर निरीक्षक रियाज हुसैन एवं चौकीदार सुनील कुमार यादव घायल हो गए। नमूना खटीक के स्वजन पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाकर लेकर चले गए।
पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक रियाज हुसैन के बयान पर थाने में शुक्रवार की संध्या थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द निवासी नमूना खटीक सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।