Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: अब चने की खेती से किसानों की होगी मोटी कमाई, नीतीश सरकार बीज पर दे रही है बंपर सब्सिडी; तुरंत उठाएं लाभ

    By Mithilesh TiwariEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 03:44 PM (IST)

    बिहार में चने की खेती से अब किसानों की आय में भारी इजाफा होगा। बताया जा रहा है कि किसानों को अनुदान पर उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कम खर्च में ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. कृषि विभाग ने निर्धारित किया चना की खेती का लक्ष्य
    2. किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा उन्नत बीज

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। खाने की थाली में कई रूपों में सजने वाले चने की खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है। अब चना की खेती कर जिले के किसान अपनी आय बढ़ाएंगे। जिला कृषि विभाग ने रबी उत्पाद कार्यक्रम के तहत चना की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही कृषि विभाग चना की खेती करने वाले किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही चना की खेती करने वाले किसानों को कृषि विभाग प्रशिक्षण देगा। जिले में दहलनी फसल के रूप में कभी व्यापक पैमाने पर किसान चना की खेती करते थे।

    500 हेक्टेयर में चना की खेती

    यहां के चना की मांग सीमावर्ती उत्तर प्रदेश तक होती थी। मौसम की मार के बीच समय के साथ चना की पैदावार कम होती गई। इससे किसान चना की खेती करने से परहेज करने लगे। कभी व्यापक पैमाने पर होने वाली चना की खेती अब कुछ इलाकों तक सिमट कर रह गई है।

    अब फिर से जिले में चना की खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू हो गई है। जिला कृषि विभाग ने रबी उत्पादन कार्यक्रम के तहत चना की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी भुपेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि दलहनी फसल के रूप में अब चना की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    इस सीजन में 500 हेक्टेयर में चना की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चना की खेती करने के लिए किसानों का चयन कर उन्हें अनुदानित दर पर उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही चयनित किसानों को उन्नत तरीके से चना की खेती करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि किसान भी चना की खेती करने के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। जिसे देखते इस बार लक्ष्य से अधिक रकबा में चना की खेती होने की उम्मीद है।

    किस प्रखंड को मिला कितना लक्ष्य

    प्रखंड - लक्ष्य (हेक्टेयर में)

    बैकुंठपुर 47

    सिधवलिया 27

    बरौली 50

    मांझा 42

    गोपालगंज 34

    थावे 23

    कुचायकोट 66

    हथुआ 47

    उचकागांव 30

    फुलवरिया 25

    भोरे 36

    कटेया 23

    पंचदेवरी 20

    विजयीपुर 30

    यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों के लिए जरूरी खबर! इस दिन से होगी धान की खरीद, 24 घंटे के अंदर मिलेगी पेमेंट; DM करेंगे निगरानी

    यह भी पढ़ें- 'लालू-नीतीश लगातार सत्ता थे; लेकिन...' उपेंद्र कुशवाहा CM और RJD सुप्रीमो पर फिर भड़के, केंद्र की कर दी तारीफ