Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: दहेज के लालच में पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, सबूतों को मिटाने के लिए किया ये काम

    By Rajat KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:00 PM (IST)

    बिहार के गोपालगंज में जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने शनिवार को शव को जला दिया। ...और पढ़ें

    दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या। (सांकेतिक फोटो)
    दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या।
    2. सबूतों को नष्ट करने के लिए शव को जलाने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए आरोपी ससुरालवालों ने विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

    जादोपुर पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति जयलाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पति से पूछताछ के बाद जादोपुर पुलिस ने रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया।

    गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस। (जागरण फोटो)

    जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले कर रहने वाली सुगांती देवी की बेटी रिंकू देवी की शादी करीब आठ साल पूर्व ख्वाजेपुर गांव निवासी जयलाल सहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद रिंकू देवी और जयलाल सहनी को दो बेटे व एक बेटी है।

    मां ने लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

    रिंकू देवी की मां ने पति जयलाल सहनी समेत ससुरालवालों पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात उसने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    आरोप के मुताबिक, विवाहिता की हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए उसके शव को शनिवार को गंडक नदी के तट पर जला दिया।

    दामाद समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज

    शव जलाए जाने की घटना के बाद विवाहिता रिंकू देवी की मां सुगांती देवी को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सुगांती देवी अपने घर के सदस्यों के साथ जादोपुर थाना पहुंची।

    सुंगाती देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी देने के साथ ही अपने दामाद जयलाल सहनी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी कराई।

    FIR के बाद पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

    प्राथमिकी करने के साथ ही पुलिस की टीम ने शनिवार की रात को छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पति से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

    थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Crime: सेक्सटॉर्शन का शिकार होने से बाल-बाल बची बक्सर की महिला, नौकरी का झांसा देकर ठगों ने की गंदी हरकत

    Buxar-Chausa Fourlane Bypass: 632 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फोरलेन बाईपास, इन शहरों तक पहुंच होगी आसान

    खबरें और भी