यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News: गोपालगंज में अपराधी बेखौफ, घर में घुसकर बदमाशों ने युवती का रेत दिया गला; हालत गंभीर
गोपलगंज में बदमाशों ने घर में घुसकर युवती का गला काट दिया है। इस हमले के बाद युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर् ...और पढ़ें

HighLights
- बाथरूम से बाहर निकली युवती को बदमाशों ने पकड़ लिया
- मुंह दुपट्टे से बांध कर धारदार हथियार से रेत डाला गला
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में घर में घुसकर एक 18 वर्षीय युवती का गला काट दिया गया। इससे युवती गंभीर रूप जख्मी हो गई। वहीं, जख्मी अवस्था में उसे स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है।
गंभीर बनी है स्थिति
फिलहाल युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवती की पहचान बामों गांव निवासी सिपाही प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी पिंकी कुमारी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, पिंकी मंगलवार की रात अपने घर में परिवार के साथ सोई थी, इस बीच वह शौच करने बाथरूम गई, लेकिन पहले से ही उसके घर में दो बदमाश घुसे थे।
जैसे ही पिंकी बाथरूम से बाहर निकली, कपड़े से मुंह ढके बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दुपट्टे से बांध कर धारदार हथियार से गला रेत दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।
वहीं, जख्मी युवती ने जब शोर मचाई तो स्वजन देखकर उसे तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
खबरें और भी
पहले से चल रहा था जमीन का विवाद
जख्मी युवती की बहन शांति कुमारी ने बताया कि उसके पड़ोस के लोगों से पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा था। शक है कि पड़ोस के ही लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले भी चार बार घर में चोरी हो चुकी है।
वहीं, बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, लेकिन अभी तक आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।