Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: खुशखबरी! अब अधूरे इंदिरा आवास भी होंगे पूरे, बिहार सरकार दे रही मदद

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 01:55 PM (IST)

    वर्ष 1996 से एक अप्रैल 2010 की अवधि में इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार ऐसे लोगों को आवास पूरा ...और पढ़ें

    अधूरे इंदिरा आवास को पूरा करने के लिए मिलेंगे 50 हजार रूपये
    अधूरे इंदिरा आवास को पूरा करने के लिए मिलेंगे 50 हजार रूपये

    HighLights

    1. प्रत्येक आवास को 50 हजार की राशि कायाकल्प के लिए मिलेगी
    2. 150 अधूरे इंदिरा आवासों को पूर्ण कराने के लिए राशि स्वीकृति

    मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज। वर्ष 1996 से एक अप्रैल 2010 की अवधि में राशि का उठाव करने के बाद भी इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले लोगों के आवास पूर्ण कराए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत लंबित आवासों को पूर्ण कराने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 अधूरे आवासों को पूर्ण कराया जाएगा।

    150 आवासों के लिए मिली स्वीकृति

    पहले चरण में 150 लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर स्वीकृति भी दे दी गई है। इस योजना मद में दो किस्त में कुल 50 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के भोरे प्रखंड को छोड़कर शेष सभी 13 प्रखंडों में इस योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले में बड़े पैमाने पर इंदिरा आवास लंबित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सरकार के स्तर पर जब जिले में लंबित इंदिरा आवासों की गहराई से पड़ताल कराई गई। तब इस बात का पता चला कि जिले में कई लाभुक अपनी आर्थिक परेशानियों के कारण लंबित आवासों को पूर्ण नहीं करा सके हैं।

    • ऐसे लाभुकों की संख्या जिले में पांच सौ से अधिक है, जो एक जनवरी 1996 से 1 अप्रैल 2010 की अवधि में आवास के लिए राशि उठाव करने के बाद भी आवास को पूर्ण नहीं करा सके हैं।
    • इन्हीं लाभुकों को योजना के तहत 50 हजार की राशि उपलब्ध कराकर उनके आवासों को पूर्ण कराए जाने की योजना तैयार की गई है।

    कुचायकोट में सर्वाधिक 31 आवासों को पूर्ण कराने के लिए मिलेगी राशि

    इस योजना के तहत जिले के कुचायकोट प्रखंड में सबसे अधिक 31 लंबित आवासों को पूर्ण कराने की योजना है। इसके अलावा कटेया में 23, बैकुंठपुर व हथुआ में 21-21 तथा मांझा व सिधवलिया प्रखंड में 17-17 लंबित आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    150 लोगों को मिली प्रथम किस्त की राशि

    जिले में स्वीकृत कुल 200 आवासों को पूर्ण कराने की योजना के तहत अबतक 150 लोगों को प्रथम किस्त में 40-40 हजार की राशि आवंटित की गई है। दूसरी किस्त में दस-दस हजार की राशि लाभुकों को दी जाएगी।

    खबरें और भी

    कहां कितने आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य

    प्रखंड  लक्ष्य
    बैकुंठपुर  21
    बरौली  10
    भोरे 00
    विजयीपुर 10
    गोपालगंज  12
    कटेया 23
    हथुआ 21
    कुचायकोट 21
    मांझा 17
    पंचदेवरी 10
    फुलवरिया 10
    सिधवलिया 10
    थावे 10
    उचकागांव 09
    कुल 200 200

    ये भी पढ़ें

    PM Kisan Yojana से जुड़ी एक गलती पड़ेगी भारी, भोजपुर के इन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त; देखें पूरी लिस्ट

    Machali Palan: मछली पालन से बिहार में मालामाल हुईं महिलाएं, कमाई को लेकर देश भर हो रही चर्चा!