विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj News: EO की सरकारी गाड़ी ढूंढने में पुलिस नाकाम, DGP को लिखा पत्र

Published: Thu, 24 Jul 2025 05:46 PM (IST)

गोपालगंज जिले के कटेया नगर पंचायत की सरकारी गाड़ी चोरी होने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। घटना ...और पढ़ें

ईओ की सरकारी गाड़ी नहीं ढूंढ पाई पुलिस। फाइल फोटो
ईओ की सरकारी गाड़ी नहीं ढूंढ पाई पुलिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. सरकारी गाड़ी चोरी, पुलिस निष्क्रिय |
  2. मुख्य पार्षद ने डीजीपी को लिखा पत्र |
  3. कटेया में चोरी की घटनाएं बढ़ीं |

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज)। कटेया थाना क्षेत्र की नगर पंचायत कटेया के कार्यपालक पदाधिकारी की चोरी हुई सरकारी गाड़ी अब तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई। यह स्थिति तब है जब थानाध्यक्ष रजनीश पांडेय ने दावा किया था कि जल्द ही चोरी की गाड़ी को बरामद करने के साथ ही चोरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के आठ दिनों के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। आम घटना की तरह इस घटना में भी कटेया पुलिस प्राथमिकी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ बैठी है। नगर से सरकारी गाड़ी की हुई चोरी को लेकर आज भी लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।

कटेया थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर यह घटना हुई थी। इस बीच कटेया नपं के मुख्य पार्षद ने पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए डीजीपी बिहार को पत्र भेजा है।

बताया जाता है कि कटेया नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी कटेया-जमुनहा पथ में स्थित वैष्णव मठ के पास किराए के मकान में रहती हैं। 16 जुलाई की संध्या उनका चालक आवास के बाहर नगर पंचायत की सरकारी गाड़ी खड़ी कर अपने घर चला गया था।

अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज की गई थी प्राथमिकी

गुरुवार की सुबह जब उन्होंने देखा तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। घटना की सूचना कटेया पुलिस को दी गई। इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी के बयान पर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी भी की गई।

इस मामले में पुलिस की उदासीनता को लेकर लोगों में यह चर्चा है कि जब सरकारी पदाधिकारी और सरकारी गाड़ी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कटेया पुलिस से करना बेईमानी है। कटेया पुलिस इसे भी सामान्य घटना मानकर उदासीन बनी हुई है।

थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बाइक चोरी तो इस थाना क्षेत्र में आम घटना बनी हुई है। चार पहिया वाहन चोरी हो और वह भी सरकारी वाहन तो लोगों में चर्चा के साथ ही पुलिस की कार्यशैली एवं सक्रियता पर प्रश्न चिह्न तो लगना स्वाभाविक है।

कटेया पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय

मुख्य पार्षद इस मामले में कटेया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार राय ने बताया कि सरकारी गाड़ी चोरी मामले में कटेया पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है। कटेया थानाध्यक्ष से बार-बार संपर्क करने के बावजूद वह इस मामले में किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं।

मुख्य पार्षद ने पुलिस महानिदेशक बिहार सहित पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों को ई-मेल भेज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में बिना नंबर प्लेट के चल रहे ट्रैक्टर किए जाएंगे जब्त, मालिकों पर लगेगा जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।