Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 2026-27 में भी जारी रहेगी सब्सिडी, चेक करें नए रेट

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

    बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है, जिससे घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को राहत म ...और पढ़ें

    बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत (AI Generated Image)

    बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलती रहेगी। राज्य सरकार ने घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है।

    बिहार विद्युत विनियामक आयोग से अनुमोदित टैरिफ के आधार पर सरकार ने अनुदान के बाद लागू होने वाली नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों से लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।

    जारी दरों के अनुसार, कुटीर ज्योति योजना के तहत 50 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 1.97 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी।

    ग्रामीण घरेलू श्रेणी (घरेलू-1) के उपभोक्ताओं के लिए यह दर 2.45 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जबकि शहरी घरेलू श्रेणी (घरेलू-2) के लिए 4.12 रुपये प्रति यूनिट देय होगी।

    वहीं, मांग आधारित शहरी घरेलू श्रेणी (घरेलू-3) के उपभोक्ताओं को अनुदान के बाद 5.42 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ जारी रखा है।

    कृषि एवं सिंचाई सेवा के तहत निजी नलकूपों के मीटरयुक्त कनेक्शन पर बिजली की दर घटाकर मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट कर दी गई है। वहीं, सरकारी नलकूपों के लिए यह दर 6.67 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है।

    माना जा रहा है कि इससे किसानों की सिंचाई लागत में कमी आएगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी राहत देते हुए निम्न विभव औद्योगिक सेवा-1 के लिए ऊर्जा शुल्क 6.02 रुपये प्रति यूनिट तथा औद्योगिक सेवा-2 के लिए 6.00 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।

    गोपालगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अंजुम ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बिल भुगतान करने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग मिलता है।

    खबरें और भी