ईरान-अमेरिका की जंग में बिहार के युवक की मौत, दुबई में शिप पर था तैनात; शव का इंतजार कर रहे परिजन
ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए हमले में गोपालगंज के थावे बाजार निवासी सोनू कुमार गुप्ता की दुबई में मौत हो गई। वह एक शिप पर कार्यरत थे, और उनके निधन ...और पढ़ें

मृतक सोनू कुमार गुप्ता
HighLights
गोपालगंज के सोनू कुमार गुप्ता की दुबई में मौत।
ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए हमले का शिकार।
परिवार शव लाने की प्रक्रिया का इंतजार कर रहा।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के दौरान हुए हमले में मंगलवार की भोर गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की मौत होने की सूचना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान थावे बाजार निवासी व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सोनू दुबई में एक शिप पर कार्यरत था। मंगलवार को स्वजन को उसके हमले में मारे जाने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।
-1784000926550.jpg)
आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और स्वजन को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। फिलहाल परिवार को आधिकारिक स्तर पर शव लाने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं की जानकारी का इंतजार है।
सुबह से बंद रही जूता-चप्पल की दुकान
थावे बाजार में मृतक सोनू कुमार गुप्ता के पिता संजय गुप्ता की जूता-चप्पल की दुकान है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ही दुकान बंद रही।

घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग उनके घर पहुंचने लगे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे बाजार में भी शोक का माहौल है और लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- होर्मुज में UAE के टैंकरों पर ईरान का हमला, एक भारतीय की मौत; आठ अन्य घायल