यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई ही नहीं होने दे रहा भाई की शादी! जब फरियाद लेकर DM के पास पहुंचा शिक्षक, बोला- सर अगुआ को ही भगा देते हैं भैया
गोपालगंज डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को एक अजब-गजब मामला देखने को मिला। विजयीपुर के शिक्षक यह फरियाद लेकर पहुंचे कि उनके भाई के कारण उनकी शादी नहीं ...और पढ़ें

HighLights
- डीएम के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा विजयीपुर के शिक्षक।
- कहा- शादी के लिए आने वाले अगुआ को भगा देते हैं भाई, नहीं हो रही शादी।
अगुआ आते हैं, तो भाई...
घर पर रहने वाले भाई जब कोई अगुआ शादी की बात करने के लिए आते हैं, तो तरह-तरह की बातें कहकर उन्हें भगा देते हैं। लगातार तीन वर्षों से वह परेशान कर रहे हैं। भाई ने पिछले तीन साल से मुझे परिवार से अलग कर रखा है। इससे खुद से खाना बनाकर खाना पड़ता है।
जब हिस्से की मांग की जाती है, तो वे हिस्सा देने से इनकार कर देते हैं। हिस्सा मांगने पर मारपीट करने के साथ ही कई तरह की धमकी भी देते हैं।
उन्होंने बताया है कि हिस्से के लिए जब उन्होंने कोर्ट में केस किया तो भाई धीरे-धीरे जमीन बेचना भी शुरू कर दिए हैं। कोर्ट में किए गए केस को उठाने की धमकी भी देते हैं।
डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं