विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 3 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे अभ्यर्थी

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:21 AM (IST)

बीपीएससी टीआरई 4.0 के तहत बिहार में विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब दो नवंबर तक ओटीआर व परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन नवंबर है। इस भर्ती के तहत शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापक के 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है।

आयोग के विज्ञापन संख्या 15/2026 के अनुसार, आवेदन की अवधि पहले 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक थी। विस्तारित कार्यक्रम में शुल्क भुगतान के लिए दो नवंबर और आनलाइन आवेदन के लिए तीन नवंबर अंतिम तिथि तय की गई है। 

आयोग ने बताया कि रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में एक अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में विज्ञापन की कंडिका तीन के नोट-एक के तहत तिथि बढ़ाई गई है। 

संबंधित मामले के वादियों को 29 अक्टूबर तक अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि का प्रमाण, आधार संख्या और मोबाइल नंबर आयोग कार्यालय में जमा करना है। यह निर्देश केवल संबंधित वादियों के लिए है, सभी अभ्यर्थियों के लिए नहीं।

सीटेट अपीयरिंग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं

तिथि बढ़ने के बावजूद सीटेट की आगामी परीक्षा में शामिल होने वाले अपीयरिंग अभ्यर्थियों को टीआरई-4.0 में आवेदन का मौका नहीं दिया गया है। आवेदन के लिए उन्हें निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। 

दिसंबर में प्रस्तावित सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपीयरिंग कैंडिडेट के रूप में टीआरई-4.0 में शामिल होने की मांग कर रहे थे। हालांकि, बीपीएससी ने इस संबंध में अबतक कोई निर्देश जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी ने टीचर भर्ती में जोड़े 932 पद, अब 33320 पदों पर होंगी नियुक्तियां; इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।