Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ससुर ने की बहू के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश, बेटे के विरोध पर कर दी फायरिंग; पोते-पोती को भी पीटा

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 05:12 PM (GMT+05:30)

    बिहार में गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक घिनौंनी घटना सामने आई है जहां पिता समान एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया है। ...और पढ़ें

    बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, ससुर समेत तीन नामजद (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
    बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, ससुर समेत तीन नामजद (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज)। उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ससुर ने अपनी बहू के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं, विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना गुरुवार शाम की है।

    बेटे की भी कर दी पिटाई

    बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर में अकेली बैठी थी। इसी दौरान उसके कमरे में घुसकर उसके ससुर ने जबरन कपड़ा खोलने का प्रयास किया।

    विरोध करने पर मारपीट करने के बाद महिला के कपड़े को फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पति की भी आरोपित ससुर व परिवार के अन्य लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

    ससुर ने फायरिंग कर दी बेटे-बहू को जान से मारने की धमकी

    इस दौरान ससुर ने अपने बेटे व बहू को जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग की। इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान आरोपितों ने महिला की दो साल की बेटी और चार वर्षीय बेटे की भी जमकर पिटाई की गई।

    चारों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल महिला के आवेदन पर अपने ससुर, देवर और सास के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। ससुर पर शराब तस्कर होने का भी आरोप है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें:

    घर से सब्‍जी खरीदने निकले किशोर का अपहरण, बुलेट सहित लड़के को ले भागे बदमाश; अब 20 लाख की मांगी जा रही फिरौती

    Bihar Bijli News: बिहार में गहरा रहा बिजली संकट, इस जिले में 7 घंटे तक ठप्प रही आपूर्ति

    खबरें और भी