Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gopalganj Crime: मुर्गियों का विवाद... महिला पर लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला, हाथ कटा; हालत गंभीर

    By Vivek Kumar Tiwari Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 04:49 PM (IST)

    Bihar Crime News एक महिला पर लाठी-डंडा तथा चाकू से लैस कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला का हाथ कट गया तथा कोहनी टूट गई। स्वजन की मदद से म ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
    2. आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

    संवाद सूत्र, फुलवरिया। थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में एक महिला पर लाठी-डंडे तथा चाकू से लैस कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला का हाथ कट गया तथा कोहनी टूट गई। स्वजन की मदद से महिला को नजदीकी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

    इस संबंध में घायल महिला माड़ीपुर गांव निवासी अशरफ अली की पत्नी नूरजहां खातून ने थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

    नूरजहां खातून आरोप लगाया है कि वह शनिवार को अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इस दौरान मुर्गियों के इधर-उधर जाने के विवाद को लेकर पड़ोसी समीमन खातून, दिलशाद अंसारी, मेहरून नेशा, सोनी खातून तथा मैहरून खातून भद्दी-भद्दी गाली देने लगे।

    हमलावर वहां से भाग खड़े हुए

    महिला ने जब कारण पूछा तो लोगों ने डंडा तथा चाकू से हमला कर दिया। महिला को पीटता देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। तब हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। परिवार वालों की मदद से घायल को नजदीकी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

    मामले में घायल महिला ने उपर्युक्त सभी लोगों को आरोपित करते हुए थाने में में प्राथमिक की कराई है। प्राथमिकी करने के बाद फुलवरिया पुलिस मामले की छानबीन जुट गई है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: जेडीयू के 5 विधायक को लेकर RJD का आया जवाब, मनोज झा बोले- '122 सदस्यों के समर्थन के साथ...'

    अब विधानसभा स्पीकर पर एक्शन की तैयारी! फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, इधर RJD भी पूरी तरह से एक्टिव

    खबरें और भी