थावे-गोपालगंज, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी और भागलपुर होते दौड़ेगी देवघर मेला स्पेशल, सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात
रेलवे ने सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05028/05027) चलाने का निर्णय लिया है। यह ...और पढ़ें

थावे और गोपालगंज को पहली बार मिलेगी सीधी सुविधा
HighLights
बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से शुरू।
थावे-गोपालगंज को पहली बार मिली सीधी रेल सेवा।
16 अनारक्षित कोच से यात्रा होगी सुविधाजनक और किफायती।
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। श्रावणी मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05028/05027 बढ़नी–देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक बढ़नी से तथा 29 जुलाई से 30 अगस्त तक देवघर से प्रतिदिन कुल 33 फेरों में संचालित होगी।
थावे और गोपालगंज को पहली बार मिलेगी सीधी सुविधा
इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह थावे और गोपालगंज होकर गुजरेगी। इससे जिले के हजारों श्रद्धालुओं को पहली बार सावन में देवघर के लिए सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
अब श्रद्धालुओं को ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी और बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।
जानिए ट्रेन का समय और प्रमुख स्टेशन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी सुमित कुमार के अनुसार, बढ़नी से चलने वाली ट्रेन रात 9:00 बजे थावे और 9:22 बजे गोपालगंज पहुंचेगी।
वापसी में देवघर से चलने वाली ट्रेन सुबह 8:06 बजे गोपालगंज और 9:10 बजे थावे पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर, कप्तानगंज, तमकुही रोड, मशरख, मढ़ौरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और बांका सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
16 अनारक्षित कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
श्रावणी मेला स्पेशल में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 साधारण द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर सहित कुल 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना आरक्षण के भी यात्रा कर सकेंगे और मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम होगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रद्धालुओं को होगा लाभ
रेलवे के इस निर्णय से गोपालगंज, थावे, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं को सीधा फायदा मिलेगा।
सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन यात्रा को अधिक सुविधाजनक, किफायती और सुगम बनाएगी।
श्रावणी मेले में आसान होगी बाबा दरबार की यात्रा
हर वर्ष सावन में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे की यह विशेष सेवा यात्रियों की भीड़ को संभालने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
रेलवे की इस पहल से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है और इसे सावन के मौके पर बड़ी सौगात माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'बोल बम' के जयकारों के बीच रेलवे का तोहफा, रांची-भागलपुर के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें