विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने की चेन और दो अंगूठियां, असली के बदले थमाए नकली जेवर

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:31 PM (IST)

गोपालगंज के थावे में पुलिसकर्मी बनकर तीन बाइक सवार ठगों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन और दो अंगूठियां ...और पढ़ें

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने की चेन और दो अंगूठियां (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने की चेन और दो अंगूठियां (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। थावे थाना के समीप टोल प्लाजा के आगे पुलिसकर्मी बनकर तीन बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन और दो अंगूठियां ठग लीं। ठगों ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पीड़ित को आभूषण उतारकर रखने को कहा और बाद में असली आभूषण की जगह नकली आभूषण थमाकर फरार हो गए। 

मामले में मीरगंज के सोनार टोली निवासी सुनील कुमार सोनी ने थाने में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, सुनील कुमार सोनी 17 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे थावे थाना के समीप से गुजर रहे थे। 

दो बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोक ली

टोल प्लाजा के आगे दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनकी तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार वहां पहुंचा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें सोने की चेन व अंगूठियां उतारकर रखने को कहा। 

पीड़ित के अनुसार, तीनों युवकों ने मिलकर आभूषणों की अदला-बदली कर दी और वहां से फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद जब सुनील ने कागज में लिपटे आभूषण निकालकर देखा तो वे नकली निकले। 

उनके अनुसार ठग 15 ग्राम की सोने की चेन तथा पुखराज और मूंगा जड़ी दो अंगूठियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में लोन के दबाव ने ली महिला की जान, बैंक कर्मचारी को देख खाया कीटनाशक  


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।