गोपालगंज के हथुआ में बंद कमरे में मिली बीकॉम छात्रा की फंदे से लटकी लाश, परिजनों में मचा कोहराम
गोपालगंज के हथुआ में एक बीकॉम छात्रा का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ...और पढ़ें

गोपालगंज के हथुआ में बंद कमरे में मिली बीकॉम छात्रा की फंदे से लटकी लाश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। हथुआ थाना क्षेत्र के सरकारी चौक स्थित हथुआ गांव में सोमवार को एक युवती का शव घर के अंदर बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान युवती कपड़ा प्रेस करने की बात कहकर घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ।
युवती के पिता जब ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। युवती पंखे से कपड़े के सहारे फंदे से लटकी हुई थी।
आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका बीकाम की छात्रा थी और उत्तर प्रदेश से प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मीरगंज के एक निजी संस्थान में कंप्यूटर शिक्षा ले रही थी।
खबरें और भी
घटना के दिन भी वह क्लास से लौटकर घर आई थी। स्वजनों ने किसी तरह के प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।