विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSP Candidate Arrest: 25 मई को चुनाव, आज गिरफ्तार हो गया मायावती का ये कैंडिडेट; कर दी थी बड़ी गलती

Published: Thu, 23 May 2024 09:56 PM (IST)

25 मई को बिहार की गोपालगंज सीट पर वोटिंग होगी। बसपा की टिकट पर सुजीत कुमार यहां से चुनाव लड़ ...और पढ़ें

25 मई को चुनाव, आज गिरफ्तार हो गया मायावती का ये कैंडिडेट; कर दी थी बड़ी गलती
25 मई को चुनाव, आज गिरफ्तार हो गया मायावती का ये कैंडिडेट; कर दी थी बड़ी गलती

HighLights

  1. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बसपा प्रत्याशी गिरफ्तार
  2. कुचायकोट थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, कार भी जब्त

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। Gopalganj BSP Candidate Arrest बिना अनुमति लिए प्रचार प्रसार करना गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी सुजीत कुमार राम को महंगा पड़ गया। कुचायकोट पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर लिया। मामले में प्राथमिकी भी की गई है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बसपा प्रत्याशी सुनील कुमार राम ने निर्वाचन कार्यालय से गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक के लिए थावे, गोपालगंज और बरौली प्रखंड में प्रचार-प्रसार और रोड शो के लिए अनुमति ली थी।

पुलिस की गिरफ्त में बसपा प्रत्याशी सुजीत कुमार राम। सौजन्य : पुलिस

नहीं ली थी गाड़ी की अनुमति

निर्धारित समय के बाद वह बिना अनुमति अपने वाहन से कुचायकोट थाना क्षेत्र में अपना वह प्रचार प्रसार कर रहे थे। जिस गाड़ी से वह प्रचार प्रसार कर रहे थे, उस गाड़ी की अनुमति भी नहीं ली गई थी।

वाहन जबत, प्रत्याशी गिरफ्तार

जानकारी लगने के बाद अंचल पदाधिकारी कुचायकोट मणि भूषण कुमार तथा कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बसपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन को जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना अनुमति चुनाव प्रचार कर रहे बसपा प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। बिना अनुमति वाहन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए करने पर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस नियमानुकूल आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- 'मेरे चाचा ने कहा था...', प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी पर ये क्या बोल गए तेजस्वी, Amit Shah का लिया नाम

ये भी पढ़ें- छपरा गोलीकांड: एक्शन मोड में SIT, अचानक दे दी राबड़ी आवास में दस्तक; अंगरक्षकों पर दागे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।