Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gopalganj : लालू प्रसाद यादव पहुंचे अपने पैतृक गांव, पंच मंदिर में पत्नी राबड़ी देवी संग कर रहे पूजा-अर्चना

    By Rajat KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 09:35 AM (IST)

    Lalu Prasad Yadav बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंच गए हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच भी लालू ...और पढ़ें

    Gopalganj : लालू प्रसाद यादव पहुंचे अपने पैतृक गांव, पंच मंदिर में पत्नी राबड़ी देवी संग कर रहे पूजा-अर्चना
    Gopalganj : लालू प्रसाद यादव पहुंचे अपने पैतृक गांव, पंच मंदिर में पत्नी राबड़ी देवी संग कर रहे पूजा-अर्चना

    संवाद सूत्र, फुलवरिया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज (मंगलवार को) अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे हैं। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पंच मंदिर में वह अपनी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

    लगातार हो रही बारिश के बीच भी लालू प्रसाद यादव का काफिला फुलवरिया पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बारिश की परवाह किए बिना समर्थक लालू प्रसाद यादव को एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे।

    काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद

    फिलहाल वह पिछले आधे घंटे से मंदिर परिसर में ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पूर्व उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

    बताया जा रहा है की पूजा-पाठ के बाद वह अपने घर भी जाएंगे, जहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हथुआ में एसडीपीओ अनुराग कुमार, फुलवरिया थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

    लोकसभा चुनाव में भाजपा का देश से जाना तय: लालू प्रसाद यादव

    राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का देश से जाना तय है। आइ.एन.डी.आइ.ए. ने बैठक कर भाजपा को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है।

    खबरें और भी

    चुनाव में हम रहेंगे। भाजपा को पटखनी देंगे। इस बार झंडा हम लोग फहराने का काम करेंगे। आपस में बैठक कर गठबंधन के सभी बिंदुओं पर लगातार चर्चा चल रही है।

    वह करीब तीन वर्ष के बाद पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ गृह जिला गोपालगंज पहुंचे हैं। वे नए परि सदन के बदले पुराने परिसदन में ठहरे और वहीं प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के विधायकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी।