बिहार में 10 वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मिठाई का लालच देकर की दरिंदगी
गोपालगंज के हथुआ गांव में एक अधेड़ व्यक्ति चंदन प्रसाद उर्फ चंडी को दस वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उ ...और पढ़ें

बिहार में 10 वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि अधेड़ ने प्रलोभन देकर घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद स्वजन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हथुआ गांव निवासी आरोपित चंदन प्रसाद उर्फ चंडी पर दस वर्षीय एक बच्ची के स्वजन ने मिठाई खिलाने के बहाने बुलाने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया।
वहीं, पुलिस इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर ली। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता व हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम मामले की जांच करने के साथ ही आरोपित को सजा दिलाने का भरोसा दिया।
वहीं, घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल एवं आरोपित के कमरे से साक्ष्य एकत्र कर कमरे को सील कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपित अविवाहित है व मिठाई बनाने का कार्य करता था।
घटना के बाद उसके स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं, हथुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।