विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल के लिए जान ले गए बदमाश! गोपालगंज में विरोध करने पर अधेड़ को दरवाजे पर चाकू मारा, मौत

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:18 AM (IST)

गोपालगंज के कुचायकोट में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक अधेड़ को चाकू मार दिया। गंभीर रूप ...और पढ़ें

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। जागरण

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. कुचायकोट में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर हमला हुआ।

  2. बदमाशों ने अधेड़ नरेश बैठ को चाकू मारकर घायल किया।

  3. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव में शनिवार की तड़के घर के बाहर सो रहे अधेड़ नरेश बैठा को मोबाइल छीनने का विरोध करना महंगा पड़ गया।

मोबाइल छीनने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर अधेड़ के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अधेड़ को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

सीएचसी से गोरखपुर ले जाते समय मौत

गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचायकोट गांव निवासी 55 वर्षीय नरेश बैठ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नरेश बैठा शनिवार की तड़के करीब ढाई बजे अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।

नरेश ने बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। चाकू लगने से ह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्‍वजन और ग्रामीण आनन-फानन में नरेश बैठ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट ले गए।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शोभा देवी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचते रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दर्पण शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।