Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार आ रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 6 दिनों तक करेंगे हनुमंत कथा

    By Vivek Kumar TiwariEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sat, 01 Mar 2025 10:57 PM (IST)

    Dhirendra Krishna Shastri बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज आने वाले हैं। 6 से लेकर 10 मार्च तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ध ...और पढ़ें

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (सौ : इंटरनेट मीडिया)
    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (सौ : इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. 6 से 10 मार्च तक श्री हनुमंत कथा का होगा आयोजन, तैयारियों जोरों पर
    2. अयोध्या, मथुरा, वृंदावन आदि के संत होंगे शामिल

    विवेक कुमार तिवारी, फुलवरिया (गोपालगंज)। Dhirendra Krishna Shastri: भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में आगामी 6 मार्च (शुक्रवार) से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा का रसपान कराएंगे।

    उनके आगमन को लेकर सहमति बन गई है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इसमें गोपालगंज की धरती पर 6 से 10 मार्च तक कथा करने की बात कह रहे हैं।

    इधर, आयोजनकर्ताओं की ओर से भी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। यज्ञ मंडप, यज्ञशाला के साथ-साथ भव्य व दीर्घ परिधि में पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा है। निजी एजेंसी की ओर से व्यापक स्तर पर कथा आयोजन स्थल पर पंडाल बनाए जा रहे हैं।

    मठ के महंत हेमकांत देवाचार्य ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जानकी मठ में महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं के बीच महायज्ञ को लेकर प्रेम भरा हुआ है। 6 से लेकर 10 मार्च तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से रामनगर में कथा वाचन किया जाएगा। इसमें अयोध्या, मथुरा, वृंदावन आदि के संत शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि निजी एजेंसी की ओर से करीब चार एकड़ में पंडाल निर्माण कराया जा रहा है। पूजा पंडाल के अलावे साधु संतों के आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावे भोजनालय और स्नानागार शौचालय आदि की व्यवस्था यज्ञ मंडप के बाहरी परिसर में की जा रही है।

    कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ श्रोता और दर्शनार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे। महंत हेमकांत ने बताया कि प्रतिदिन यज्ञ के दौरान करीब पांच हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

    पांच मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

    रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में आगामी छह मार्च से श्री हनुमंत कथा महायज्ञ से एक दिन पूर्व पांच मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 1 लाख से अधिक कन्याएं भाग लेंगी। मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कलश यात्रा भोरे प्रखंड के लखरांव बाग पहुंचेगी।

    यहां शिव मंदिर के किनारे राजकीय तालाब से जल भरा जाएगा। महायज्ञ को लेकर शनिवार को श्रीराम जानकी मठ परिसर में एक बैठक की गई। इसमें यज्ञ की तैयारियां और सफलता पर लेकर विचार विमर्श किया गया।

    अलग-अलग बनाए गए स्वागत द्वार

    हनुमंत कथा महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप के तरफ आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर राजघाट के समीप रामनगर जाने वाले पथ के साथ-साथ कल्याणपुर- हुस्सेपुर पथ के दुबवलिया गांव के अलावे कल्याणपुर आदि जगहों पर स्वागत गेट बनाए गए हैं।

    दूसरी तरफ, यज्ञ की सूचना को लेकर स्थानीय प्रशासन भी चौकन्ना है। शुक्रवार को अनुमंडल स्तर के अधिकारी रामनगर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    यह भी पढे़ं- 

    बैकफुट पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, वो क्या बयान था जिसे लेकर ब्रजवासियों से मांगनी पड़ी माफी?

    Premanand Maharaj की पदयात्रा का व‍िरोध करने वालों पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, कह दी ये बड़ी बात