यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Awas Yojana: गोपालगंज के लोगों की बल्ले-बल्ले, पीएम आवास को लेकर आई बड़ी खुशखबरी
Gopalganj News गोपालगंज में 5955 लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर मिलने जा रहा है। इनमें से 4306 लाभुकों के आवा ...और पढ़ें

HighLights
- 1469 लोगों को उपलब्ध कराई गई प्रथम किस्त की राशि
- शेष बचे लाभुकों के खाते में जल्द भेजी जाएगी प्रथम किस्त की राशि
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। Gopalganj News: वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5955 लोगों को आवास मिलेगा। इनमें से 4306 लाभुकों के आवास को प्रशासनिक स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन किस्त में 1.20 लाख की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 1,479 लोगों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को अपना आवास उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 2024-25 में जिले के सभी 14 प्रखंडों में 5,955 लाभुकों के चयन के बाद जिओ टैगिंग का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। अबतक 4,522 लाभुकों का जिओ टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इसके अलावा 4,309 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराने के लिए आवास निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है। स्वीकृति आदेश मिलने के साथ ही संबंधित लाभुकों के खाते में राशि भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है।
योजना के तहत मिलेगी 1.20 लाख की राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की तरह लाभुकों को 1.20 लाख की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में भी तीन किस्त में 40-40 हजार की राशि दिए जाने का प्रविधान किया गया है।
खबरें और भी
इसके तहत नींव स्तर पर आवास निर्माण कराने की स्थिति में दूसरे किस्त तथा लिंटर तक का निर्माण होने पर तीसरी किस्त की राशि दिए जाने की योजना है। इस योजना के तहत आवास निर्माण के साथ शौचालयों के निर्माण का भी प्रविधान किया गया है। इसके लिए अलग से राशि दी जाती है।
कुचायकोट में सर्वाधिक 231 लाभुकों को मिली प्रथम किस्त की राशि
ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक 1,469 लाभुकों को आवास के लिए प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें सबसे अधिक 231 लाभुकों को प्रथम किस्त की राश उनके खाते में भेजी जा चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि जिले के पंचदेवरी प्रखंड में सबसे कम 33 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य देश के गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है। यह योजना दो भागों में विभाजित है: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)।
प्रधानमंत्री आवास योजना में कितनी राशि मिलता है?
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000 और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।