गोपालगंज में 55 वर्षीय अधेड़ पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, बिजली गुल होने पर किया गंदा काम
गोपालगंज में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप 55 वर्षीय अधेड़ पड़ोसी पर लगा है, जिसके बाद पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोपालगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप।
55 वर्षीय पड़ोसी के खिलाफ POCSO एक्ट में FIR दर्ज।
मेडिकल जांच में लैंगिक छेड़छाड़ की पुष्टि, आरोपी फरार।
संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 55 वर्षीय एक अधेड़ पड़ोसी के खिलाफ POCSO Act के तहत प्राथमिकी की है।
पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में बच्ची के साथ लैंगिक छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शनिवार की रात बच्ची अपनी मां के साथ पड़ोसी के घर गई थी।
इसी दौरान रात करीब आठ से नौ बजे के बीच बिजली गुल होने से घर में अंधेरा हो गया। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोसी ने बच्ची के साथ गलत किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन बच्ची को लेकर श्रीपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्राथमिकी कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
