विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से लापता स्कूली छात्राओं ने हरियाणा में रचाई शादी, समलैंगिक विवाह के बाद का वीडियो वायरल

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:27 AM (IST)

फुलवरिया थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुईं दो स्कूली छात्राओं के समलैंगिक विवाह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

HighLights

  1. फुलवरिया से लापता दो छात्राओं के समलैंगिक विवाह का वीडियो वायरल।

  2. वीडियो में दोनों छात्राएं शादीशुदा स्थिति में दिख रही हैं।

  3. पुलिस ने छात्राओं का हरियाणा में पता लगाया, जल्द बरामदगी।

संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व घर से फरार हुईं दो स्कूली छात्राओं के समलैंगिक शादी करने से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का मामला सामने आया है।

वीडियो में दोनों छात्राएं शादीशुदा स्थिति में नजर आ रही हैं और स्वजन से उनकी खोजबीन नहीं करने की बात कहती दिख रही हैं। हालांकि, प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

बताया जाता है कि बीते 23 सितंबर को दोनों छात्राएं कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। इनमें एक की उम्र 17 वर्ष और दूसरी की 21 वर्ष बताई गई है।

परिवालों ने कराई थी मिसिंग की शिकायत

काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर दोनों छात्राओं की मां ने फुलवरिया थाने में अलग-अलग लिखित शिकायत देकर अनहोनी की आशंका जताई। इसके आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी कर जांच शुरू की।

पुलिस की छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों छात्राओं के हरियाणा में होने की जानकारी मिली है। इसी बीच उनके शादी करने से संबंधित वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों छात्राओं के ठिकाने की जानकारी जुटा ली है। एक-दो दिनों के भीतर दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर : शादी के नाम पर नवगछिया बुलाकर राजस्थान के दो युवकों को बनाया बंधक! वसूले 1.5 लाख, महिला समेत तीन गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।