गोपालगंज की दो बेटियों की यूपी में मौत, क्लास खत्म कर स्कूटी से घर लौटते समय कार से हुई टक्कर
कॉलेज से लौट रही तीन सहेलियों की स्कूटी को तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण ...और पढ़ें

अनामिका ठाकुर एवं निशा गिरि। फाइल
संवाद सूत्र, कुचायकोट(गोपालगंज)। कालेज की पढ़ाई पूरी कर घर लौट रही तीन सहेलियों ने शायद सपने में भी नहीं सोचा था कि घर पहुंचने से पहले ही जिंदगी ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लेगी।
सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि उनकी एक सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृत छात्राओं की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश गिरी की पुत्री निशा गिरी तथा पड़ोसी बोध छापर गांव निवासी हरेंद्र ठाकुर की पुत्री अनामिका ठाकुर के रूप में हुई है।
घायल छात्रा तरेया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली छपरा गांव निवासी अलीशा का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये तमकुहीराज स्थित एक महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थीं।
क्लास खत्म होने के बाद स्कूटी से लौट रही थी घर
बताया जाता है कि मंगलवार को कक्षा समाप्त होने के बाद निशा और अनामिका अपनी तीसरी सहेली
इसी दौरान एनएच-27 पर माधोपुर गांव के समीप बाबा धाम की यात्रा से लौट रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करते, निशा और अनामिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल अलीशा को तत्काल तमकुहीराज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को जब्त कर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कार जब्त, गोरखपुर के दो लोग हिरासत में
दोनों के गोरखपुर जिले के निवासी होने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, हादसे की खबर जैसे ही सुखदेव पट्टी और बोध छापर गांव पहुंची, वहां मातम छा गया।
दोनों छात्राओं के स्वजन बदहवास होकर घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। जिन बेटियों के घर लौटने का इंतजार परिवार कर रहा था, उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव स्वजनों को सौंप दिए।
