विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 कामगारों की मौत, बचाने गया युवक भी घायल; गोपालगंज में दर्दनाक हादसा

Updated: Sat, 29 Aug 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

गोपालगंज के फुलवरिया में शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक ...और पढ़ें

कामगारों को लेकर अस्‍पताल पहुंचे लोग। जागरण

कामगारों को लेकर अस्‍पताल पहुंचे लोग। जागरण

HighLights

  1. फुलवरिया में शौचालय की टंकी में हादसा।

  2. दम घुटने से चार कामगारों की मौत।

  3. बचाने के प्रयास में एक युवक घायल।

संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। श्रीपुर और गोपालपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित सवनही पट्टी गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में शौचालय की टंकी के अंदर उतरे चार कामगारों की दम घुटने से मौत हो गई।

चार लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में एक युवक भी घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोनई पट्टी गांव निवासी गयासुद्दीन के घर शौचालय की टंकी की ढलाई करीब 15 दिन पूर्व कराई गई थी। शनिवार को टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए कामगार अंदर उतरे थे।

एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में बिगड़ी हालत

इनमें सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, समयनहीं वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव तथा श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक युवक शामिल थे।

बताया जाता है कि टंकी के अंदर उतरने के कुछ ही देर बाद चारों कामगारों की हालत बिगड़ने लगी और उनका दम घुटने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान बचाव कार्य में शामिल मंजूर खान के पुत्र सिराज खान भी घायल हो गए।

आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया।

15 दिन पहले हुई थी टंकी की ढलाई

घायल सिराज खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मा