Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! पति का ख्याल आते ही बदले रिश्ते; चाची-भतीजे के मामले ने पकड़ा तूल

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    गोपालगंज के उचकागांव में एक महिला ने अपने भतीजे पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में लिखित शिकायत का इंतजार कर ...और पढ़ें

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल

    HighLights

    1. महिला ने भतीजे पर वीडियो ब्लैकमेलिंग और शोषण का आरोप लगाया।

    2. युवक ने नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

    3. पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का इंतजार कर रही।

    संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज)। गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 35 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक, जिसे वह रिश्ते में अपना भतीजा बताती है, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक ने पहले उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और फिर लंबे समय तक जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल

    महिला का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले जब वह घर की छत पर नहा रही थी, तभी युवक ने उसका वीडियो और फोटो बना लिया।

    इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला का कहना है कि इसी डर का फायदा उठाकर युवक ने लंबे समय तक उसका शोषण किया।

    पति बाहर, घर में अकेली थी महिला

    पीड़िता के अनुसार उसका पति गुजरात में नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला का कहना है कि बाद में उसने इस रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की और युवक से दूरी बना ली।

    लेकिन आरोप है कि युवक इसे स्वीकार नहीं कर सका और उस पर लगातार दबाव बनाता रहा।

    विरोध के बाद मारपीट का आरोप

    महिला का आरोप है कि मंगलवार को युवक उसके घर पहुंचा, बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती की।

    विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई।

    घर पहुंची पुलिस, लेकिन मिला ताला

    घटना की जानकारी सामने आने के बाद उचकागांव पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम दो बार महिला के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला।

    पुलिस ने अस्पताल और महिला के रिश्तेदारों के माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश की, ताकि उसका बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    शिकायत का इंतजार, जांच आगे बढ़ने की उम्मीद

    पुलिस का कहना है कि अब तक महिला या उसके पति की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। ऐसे में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने पीड़िता से सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। यदि आवेदन मिलता है तो आरोपों की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल मामला आरोपों के स्तर पर है और पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।