Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज के 'शोले ड्रामा' में नया मोड़: टावर पर चढ़ने वाली प्रेमिका गई जेल, 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप 

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:37 AM (GMT+05:30)

    गोपालगंज में एक युवती प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस द्वारा नीचे उतारे जाने के बाद उसे प्रेमी के पिता स ...और पढ़ें

    शादी की जिद के लिए टावर पर चढ़ी थी प्रेमिका। फाइल फोटो

    शादी की जिद के लिए टावर पर चढ़ी थी प्रेमिका। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज)। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव स्थित टावर पर बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी।

    करीब दस घंटों तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व नई बाजार के अमरजीत कुमार की बातचीत अपने भाई की साली से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच युवती ने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। विवाद बढ़ने पर युवती ने मांझागढ़ थाने में प्रेमी एवं उनके स्वजन के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

    20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

    इस मामले में प्रेमी के पिता दिनेश प्रसाद ने थाने में युवती के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि युवती ने उनके पुत्र अमरजीत कुमार के साथ शादी करने के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांगा की थी।

    युवती आत्महत्या की धमकी भी दे रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी युवती ने उनकी मिठाई दुकान में तोड़फोड़ की थी। इसी क्रम में युवती ने मंगलवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

    पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को टावर से नीचे उतारा तथा हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया।

    उधर, आरोपित प्रेमी एवं उसके पिता को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष बांड भरवाने के बाद मुक्त कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    टावर पर चढ़ने वाली युवती के खिलाफ जमीन मालिक ने भी कराई प्राथमिकी

    मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले में युवती के विरुद्ध जमीन मालिक ने भी प्राथमिकी कराई है।

    जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव के करुणा निधि सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके निजी भूमि में वीआइ कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया है।

    मंगलवार को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गरौली गांव के सुभाष प्रसाद की लड़की सिंधु कुमारी टावर में खराबी पहुंचाने की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गयी थी। जिससे नेटवर्क में खराबी आ सकती थी। जिससे मोबाइल टावर का लाखों रुपए की क्षति हो सकती थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज: प्रेमी का शादी से इनकार, 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने काटा बवाल