Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gopalganj News: दादी के निधन की खबर सुन घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:59 PM (IST)

    दादी के निधन की खबर सुनकर दिल्ली से घर लौट रहे गोपालगंज के युवक प्रभात श्रीवास्तव की कन्नौज में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार और पू ...और पढ़ें

    दादी के निधन की खबर सुन घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

    दादी के निधन की खबर सुन घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। दादी के निधन की सूचना पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे युवक की उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन तत्काल कन्नौज के लिए रवाना हो गए।

    बताया गया कि थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव गैस चूल्हा बनाने का काम करते हैं। उनके 28 वर्षीय पुत्र प्रभात श्रीवास्तव उर्फ छोटू दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे।

    रविवार की रात उन्हें अपनी दादी सुशीला देवी के निधन की सूचना मिली। खबर मिलते ही वह बाइक से दिल्ली से अपने घर के लिए रवाना हो गए। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रभात को कन्नौज पुलिस ने उठाकर भीमराव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल से स्वजन को घटना की सूचना दी।

    मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। स्वजन तत्काल कन्नौज के लिए रवाना हो गए।

    बताया जाता है कि प्रभात की शादी पिछले वर्ष नवंबर माह में ही हुई थी। वह करीब 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी को दिल्ली से गांव छोड़कर वापस काम पर लौटे थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।