गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल वीकली ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और टाइमिंग
रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05056/05055) चलाने का निर्णय लि ...और पढ़ें

गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल वीकली ट्रेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर वाया कप्तानगंज, पडरौना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल तीन फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार विशेष ट्रेन
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार विशेष ट्रेन 18, 25 अप्रैल एवं 2 मई (शनिवार) को गोरखपुर से सुबह 10.05 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1:05 बजे थावे स्टेशन पहुंचेगी और अल्प ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर विशेष ट्रेन
वापसी में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19, 26 अप्रैल एवं 3 मई (रविवार) को अलीपुरद्वार से प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 5.40 बजे थावे स्टेशन पहुंचेगी और थोड़े समय के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएगी।
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।